[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी ने कहा- संविधान बचाने का संकल्प लिये आये खरगे

रांची पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी ने कहा- संविधान बचाने का संकल्प लिये आये खरगे

0
रांची पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी ने कहा- संविधान बचाने का संकल्प लिये आये खरगे
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य. फोटो : राज कौशिक

Mallikarjun Kharge in Ranchi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रांची पहुंच चुके हैं. वह कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ रैली’ में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. पुरानी विधानसभा के सामने वाले मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. मल्लिकार्जुन खरगे लोगों को बतायेंगे कि जातिगत जनगणना क्यों जरूरी है और नरेंद्र मोदी की सरकार क्यों जातिगत जनगणना के लिए मजबूर हुई. मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे. यहां झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

संविधान बचाने का संकल्प लिये कांग्रेस अध्यक्ष रांची पहुंचे

मल्लिकार्जुन खरगे के रांची आगमन के बाद झारखंड यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘संविधान बचाने का संकल्प लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया. अब झारखंड की ज़मीन से उठेगी जनता की आवाज!’

संविधान रैली – जनता का अधिकार, लोकतंत्र की पुकार

इससे पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने भी सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने लिखा, ‘हम सड़कों पर हैं, क्योंकि हमारा संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों की उम्मीद है. यह वह संहिता है, जिसने एक मजदूर को भी वही अधिकार दिये, जो एक मंत्री को मिलते हैं.’ उन्होंने लिखा कि यह वह आवाज है, जो हर कमजोर को ताकत देती है और हर सत्ता को जवाबदेह बनाती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ ताकतें संविधान बदलने की साजश कर रही हैं – दीपिका

दीपिका ने आगे लिखा, ‘लेकिन आज… कुछ ताकतें संविधान को बदलने और कुचलने की साजिश कर रही हैं. वे चाहते हैं कि आरक्षण खत्म हो, अभिव्यक्ति की आजादी खत्म हो, और लोकतंत्र की आत्मा को दबा दिया जाये. हम ऐसा होने नहीं देंगे.’

‘संविधान बाबा साहेब की देन, हमारे खून, पसीने और संघर्ष से बना’

उन्होंने कहा, ‘संविधान बाबा साहेब की देन है. यह हमारे खून, पसीने और संघर्ष से बना है. जो इसे मिटाना चाहता है, वो भारत के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है. न संविधान से समझौता होगा, न लोकतंत्र को गिरवी रखने देंगे. संविधान रहेगा, लोकतंत्र बचेगा, भारत चलेगा.’ उन्होंने अंत में लिखा, ‘जय भीम, जय भारत.’

इसे भी पढ़ें

6 मई को इस शहर में मिलेगा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, अपने शहर का रेट यहां चेक करें

Viral Video: पाकुड़ और लातेहार में चलने लगी दार्जीलिंग जैसी टॉय ट्रेन! वायरल वीडियो का Fact Check

PHOTOS: धनबाद की ऐसी ट्रेन, फटी सीट पर बैठने को विवश यात्री, गंदगी की भरमार, पानी भी नहीं

Previous article MP Board Result 2025 District Wise: एमपी बोर्ड रिजल्ट में यह जिला फिर से अव्वल, देखें जिलेवार लिस्ट
Next article आराम करें, निकोलस पूरन को दें जिम्मेदारी, एरोन फिंच ने ऋषभ पंत को क्यों दी ऐसी सलाह
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel