[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Good News: दुर्गा पूजा से पहले 50 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान और 11 लाख को मिलेगी पेंशन

Good News: दुर्गा पूजा से पहले 50 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान और 11 लाख को मिलेगी पेंशन

0
Good News: दुर्गा पूजा से पहले 50 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान और 11 लाख को मिलेगी पेंशन
मंईयां सम्मान और पेंशन योजना के लाभुकों के खाते में जल्द पहुंचेंगे पैसे.

Maiya Samman Yojana Rs 2500: झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को दुर्गापूजा से पहले सितंबर माह की राशि मिल जायेगी. इसके साथ ही राज्य के लगभग 11.75 लाख लाभुकों को वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन की तीन माह की राशि भी मिलेगी. सितंबर महीने में 50 लाख से अधिक महिलाओं को मंईयां योजना की राशि मिलेगी. अगस्त में भी 50 लाख से अधिक लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर हुई थी. सितंबर माह की राशि ट्रांसफर करने को लेकर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को जल्द दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा.

Maiya Samman Yojana Rs 2500: 15 सितंबर के बाद जिला स्तर से ट्रांसफर होगी राशि

15 सितंबर के बाद जिला स्तर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके साथ ही अक्तूबर माह की राशि भी दीपावली और छठ त्योहार से पहले मिल जायेगी. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित की गयी है. विभिन्न जिलों को 9600 करोड़ रुपये मिले हैं. मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक को प्रति माह 2500 रुपये दिये जाते हैं. निदेशालय ने जिलों से अयोग्य लाभुकों द्वारा ली गयी राशि के संबंध में भी जानकारी मांगी है. जिन लाभुकों ने गलत तरीके से राशि पायी है, उन पर की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी है.

  • हर घर खुशी : त्योहारों में सरकार सभी लाभुकों के खाते में डालेगी राशि
  • वृद्ध, विधवा और दिव्यांग को एक साथ तीन माह की पेंशन मिलेगी, निर्देश जारी
  • अगस्त तक की मंईयां योजना की राशि मिली, सितंबर माह की 15 के बाद खाते में जायेगी
  • लाभुकों को दीपावली-छठ से पहले मिलेगी अक्तूबर माह की मंईयां राशि
  • 11.75 लाख लाभुकों को तीन माह की पेंशन राशि मिलेगी
  • 9600 करोड़ रुपये जिलों को मंईयां योजना के लिए मिले हैं

पेंशनधारी को 3000 रुपए मिलेंगे, अगले सप्ताह मिलेगी राशि

राज्य के वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशनधारियों को एक साथ तीन माह की पेंशन मिलेगी. पेंशनधारियों को अगले सप्ताह राशि मिल जायेगी. एक पेंशनधारी को 3000 रुपये मिलेंगे. राज्य में कुल 11,75,646 पेंशनधारी है. इनमें से 8,99,076 लोगों को वृद्धा पेंशन, 2,51,173 को विधवा पेंशन और 25397 लोगों को दिव्यांग पेंशन मिलेगी. पेंश्नधारियों को जून तक पेंशन मिली थी. वित्तीय वर्ष 2025-26 में जुलाई से पेंशन नहीं मिली थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेंशनधारियों को जुलाई से से सितंबर तक की पेंशन मिलेगी. इनके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से पेंशन योजना चलायी जाती है. राज्य में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रुपये दिये जाते हैं. केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित राशि के अलावा शेष राशि राज्य सरकार के द्वारा दी जाती है.

वृद्धा, विधवा और दिव्यांग को भी मिलेगी पेंशन

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना : राज्य में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीपीएल वृद्ध को प्रति माह 1000 रुपये दिये जाते हैं.
  • विधवा पेंशन योजना : राज्य में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 40 वर्ष से अधिक उम्र की विधवा को प्रति माह 1000 रुपये पेंशन दी जाती है.
  • राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना : राज्य में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 80 फीसदी से अधिक दिव्यांगता से ग्रसित लोगों को पेंशन दी जाती है. इसके साथ ही लाभुक का बीपीएल श्रेणी का होना अनिवार्य है.

जिलावार पेंशनरों की संख्या

जिला का नामलाभुकों की संख्या
बोकारो44991
चतरा42188
देवघर49293
धनबाद83603
दुमका57481
गढ़वा74561
गिरिडीह79919
गोड्डा67459
गुमला33997
हजारीबाग61068
जामताड़ा33825
खूंटी26811
कोडरमा31660
लातेहार40393
लोहरदगा13335
पाकुड्32179
पलामू88136
पूर्वी सिंहभूम59688
रामगढ़25906
रांची66244
साहिबगंज47193
सरायकेला48069
सिमडेगा25761
पश्चिमी सिंहभूम35706
(नोट : इसमें वृद्धा, विधवा व दिव्यांग तीनों पेंशन के लाभुकों की संख्या शामिल हैं.)

इसे भी पढ़ें

मालामाल होंगी झारखंड की महिलाएं, मंईयां सम्मान की लाभुकों को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपए, कर लें ये काम

कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और ईंधन पर कहां होता है ज्यादा खर्च? गांव में या शहर में?

दूध-फल पर ज्यादा खर्च करते हैं झारखंड के शहरी, ग्रामीण अंडा-मछली और मांस पर

Good News: झारखंड के गांवों को चमका देंगी ये योजनाएं, नक्सल प्रभावित 14 जिलों के लिए विशेष कार्यक्रम

Previous article Aaj ka Tula Rashifal: अपने प्रिय के साथ यादगार समय बिताएं, देखें आज 13 सितंबर 2025 का तुला राशिफल
Next article Bihar Ka Mausam: 27 जिलों में यलो से लेकर ऑरेंज चेतावनी, उमस से राहत लेकिन बाढ़ का खतरा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel