[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Maiya Samman Yojana: 2 महीने से नहीं मिला मंईयां सम्मान, सामने आया बड़ा सच, मंत्री ने भी दिया बयान

Maiya Samman Yojana: 2 महीने से नहीं मिला मंईयां सम्मान, सामने आया बड़ा सच, मंत्री ने भी दिया बयान

0
Maiya Samman Yojana: 2 महीने से नहीं मिला मंईयां सम्मान, सामने आया बड़ा सच, मंत्री ने भी दिया बयान
maiya samman yojana

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना के पैसे महिलाओं के खाते में पिछले 2 महीने से नहीं आये हैं. जी हां. जनवरी और फरवरी महीने के पैसे महिलाओं के अकाउंट में सरकार ने अब तक ट्रांसफर नहीं किये हैं. इस पर एक बड़ा अपडेट आया है. हेमंत सोरेन के मंत्री ने इस संबंध में बयान भी दिया है. आखिर क्या है वो बड़ा अपडेट और मंत्री ने क्या दिया है बयान, आइए आपको बताते हैं.

58 लाख से अधिक महिलाओं को मंईयां सम्मान के पैसे का इंतजार

झारखंड की 58 लाख से अधिक महिलओं को ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की छठी किस्त का इंतजार है. सभी जानना चाहते हैं कि उनके खाते में अब तक 2500 रुपए ट्रांसफर क्यों नहीं हुए. ये पैसे कब उनके अकाउंट में आयेंगे. इसी बीच एक बड़ा अपडेट आया है कि जनवरी और फरवरी दोनों महीने का पैसा एक साथ मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये जायेंगे.

18 लाख से अधिक लाभुकों का अकाउंट आधार से लिंक नहीं

मंईयां सम्मान पर सबसे ताजा अपडेट यह है कि करीब 18 लाख लाभुकों के बैंक अकाउंट आधार (Aadhaar Card) से लिंक्ड नहीं हैं. यही वजह है कि लाभुकों को छठी किस्त अब तक नहीं मिल पायी है. इस बीच, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर सभी जिलों में आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. आवेदनों का सत्यापन और ‘आधार’ को बैंक खाते से जोड़ने की प्रक्रिया फरवरी में पूरी हो गयी, तो लाभुकों के अकाउंट में एक साथ दो माह की राशि यानी पूरे 5,000 रुपए भेज दिये जायेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैंक खाता को आधार से जोड़ने के लिए मिलेगा समय

मंईयां सम्मान योजना के संबंध में विभाग की ओर से एक संकल्प जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि लाभुक के बैंक खाता को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया दिसंबर 2024 तक पूरी कर लेनी थी. अब विभाग इसे 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा.

बंद हो जायेगी मंईयां सम्मान योजना? मंत्री ने दिया ये जवाब

मंईयां सम्मान योजना को लेकर सोशल मीडिया में कई दावे किये जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस योजना को अब बंद कर दिया जायेगा. इस बीच, हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री चमरा लिंडा ने बड़ी बात कही है. अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने कहा है कि कुछ भी हो जाये, हेमंत सोरेन सरकार की ‘मंईयां सम्मान योजना’ बिना रुके चलती रहेगी. कहा कि योजना की सहायता से महिलाएं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रही हैं. बच्चों के साथ अपनी भी जरूरतें पूरी कर रहीं हैं. इसलिए यह योजना आगे भी चलती रहेगी.

इसे भी पढ़ें

JPSC अध्यक्ष नहीं होने से 1700 से अधिक नियुक्ति प्रक्रिया है लंबित, जानें कौन कौन सी परीक्षाओं में लगा ग्रहण

झारखंड के इन लोगों को नहीं मिलेगा PM Awas Yojana का लाभ, जानें केंद्र सरकार के क्या हैं नियम

Previous article Jio Fiber vs Jio AirFiber: दोनों देते हैं कमाल की स्पीड, यहां जानें आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट
Next article AKTU Admit Card 2025: एकेटीयू ने यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel