[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल खुलेगा, बीडीओ-सीओ को मिलेगा लॉग-इन

मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल खुलेगा, बीडीओ-सीओ को मिलेगा लॉग-इन

0
मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल खुलेगा, बीडीओ-सीओ को मिलेगा लॉग-इन
मंईयां सम्मान योजना

Maiya Samman Yojana: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मंईयां सम्मान योजना’ (Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) में सामने आई गड़बड़ी के बाद वो महिलाएं परेशान हैं, जिन्होंने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे आवेदन कहां करें. सरकार ने प्रज्ञा केंद्रों के साथ करार को रद्द कर दिया. इसलिए प्रज्ञा केंद्र (सीएससी) से अब मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते. गड़बड़ी सामने आने के बाद मंईयां सम्मान योजना के लिए अलग पोर्टल लांच किया है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग झारखंड की नई गाइडलाइन के अनुसार सीओ-बीडीओ को लॉग-इन दिया जाएगा. जब तक अधिकारियों को लग-इन आईडी नहीं दिया जा रहा, तब तक पुराने पोर्टल पर ही काम शुरू करने की तैयारी चल रही है.

Maiya Samman Yojana के पोर्टल को खोलने की तैयारी

मंईयां सम्मान योजना के पुराने पोर्टल को भी खोलने की तैयारी चल रही है, ताकि पुराने लाभुकों के आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारा जा सके. नए सिरे से महिलाएं आवेदन भी कर सकें. दरअसल, बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने मंईयां सम्मान योजना के तहत अपना पंजीकरण करा लिया है, लेकिन उनके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आ रहे हैं. इनके आवेदन में कुछ सामान्य त्रुटियां रह गईं होंगी, जिसकी वजह से पैसे उनको नहीं मिल पा रहे हैं.

मंईयां सम्मान : जिलों ने समाज कल्याण निदेशालय को नहीं दी रिपोर्ट

सरकार चाहती है कि सभी लाभुकों को इस योजना का लाभ मिले. इसलिए पोर्टल को एक बार फिर से खोलने की तैयारी है. इस बीच, मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी के बाद आवेदन की जांच रिपोर्ट समाज कल्याण निदेशालय ने सभी जिलों से मांगी है. किसी भी जिले ने अब तक निदेशालय को जांच रिपोर्ट नहीं दी है.

मंईयां सम्मान योजना की ताजा खबरें यहां पढ़ें

अपात्र लाभुकों को चिह्नित करने का निदेशालय ने दिया था निर्देश

समाज कल्याण निदेशालय ने जिलों से कहा था कि मंईयां सम्मान योजना के अपात्र लाभुकों को चिह्नित करें और उसकी रिपोर्ट भेजें. जिलों ने अब तक इसकी रिपोर्ट नहीं दी है. उधर, तैयारी है कि गड़बड़ी के सभी बिंदुओं की जांच और उस पर मंथन करने के बाद मंईयां सम्मान योजना के लिए एक नया पोर्टल लांच किया जाए.

झारनेट पर लांच हुआ मंईयां सम्मान का नया पोर्टल

प्रज्ञा केंद्र से करार खत्म करने के बाद झारनेट पर झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना का अपना पोर्टल 11 जनवरी 2025 को लांच कर दिया है. पोर्टल सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने लांच किया है. हालांकि, बीडीओ और सीओ को अब तक लॉग-इन नहीं दिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

कैसे काम करेगा मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल

  • अंचल अधिकारी (सीओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का अपना लॉग-इन आईडी होगा
  • लॉग-इन के बाद ओटीपी जेनरेट होगा
  • ओटीपी डालने के बाद ही साइट ओपेन होगा

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में सुबह छाया रहा घना कोहरा, 24 घंटे में इतना गिरा रांची का तापमान

16 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता गैस सिलेंडर, आपके यहां क्या है आज का रेट, देखें

मौसम की मार : बिजली की मांग बढ़ी, विमान यात्री हुए परेशान

पीएलएफआई का एरिया कमांडर लोहरदगा से गिरफ्तार, भाभी बोली- सरेंडर करने वाला था कृष्णा यादव

Previous article इस साल सैफ अली खान को होना था ये नुकसान, जानें कैसा रहने वाला है छोटे नवाब के लिए 2025
Next article Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले से बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री हैरान, जूनियर NTR बोले- शॉक्ड और दुखी हूं
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel