[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची मंईयां सम्मान का पैसा नहीं मिला, तो टेंशन नहीं लेने का, जानें कहां करना होगा आवेदन?

मंईयां सम्मान का पैसा नहीं मिला, तो टेंशन नहीं लेने का, जानें कहां करना होगा आवेदन?

0
मंईयां सम्मान का पैसा नहीं मिला, तो टेंशन नहीं लेने का, जानें कहां करना होगा आवेदन?
Maiya Samman Yojana Update

Maiya Samman Yojana: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना की राशि 1,000 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 2,500 रुपए प्रति माह कर दी है. 56 लाख से अधिक लाभुकों के बैंक अकाउंट में 2500 रुपए की पहली किस्त 6 जनवरी 2025 को पहुंच भी गई. दूसरी तरफ, बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने मंईयां सम्मान के लिए आवेदन किया है, लेकिन उनको पैसे नहीं मिले हैं. ऐसी महिलाओं को क्या करना चाहिए? जिन महिलाओं ने अब तक आवेदन नहीं किया है, क्या उनको पैसे मिल सकते हैं? आइए, आज हम आपको इन सवालों के जवाब बता देते हैं.

हेमंत सोरेन ने 5661791 महिलाओं के अकाउंट में भेजी राशि

आपके सवालों का जवाब देने से पहले आपको बताते हैं कि हेमंत सोरेन की सरकार ने अगस्त 2024 में मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी. तब गांव-गांव और शहर-शहर में अभियान चलाकर महिलाओं से आवेदन लिए गए थे. कुछ ही दिनों में 40 लाख से ज्यादा आवेदन आ गए. देखते ही देखते झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या 56 लाख को पार कर गई. 6 जनवरी को हेमंत सोरेन ने 56,61,791 महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार रुपए ट्रांसफर किए.

प्रखंड कार्यालय में जाकर करना होगा आवेदन

अब जान लीजिए कि जिन महिलाओं ने अब तक मंईयां सम्मान के लिए किसी कारणवश आवेदन नहीं किया है, तो उन्हें क्या करना होगा. बहुत सी महिलाओं के मन में सवाल है कि क्या उनको सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिलेगा? तो इसका जवाब है- नहीं. अब तक आवेदन नहीं किया है, तो आप आवेदन करें, अगर आवेदन कर लिया है और पैसे नहीं मिले हैं, तो आवेदन में कहीं कोई गलती तो नहीं रह गई, इसको चेक करवा लें. बहुत से आवेदन में मामूली गलती की वजह से भी पैसे रुक जाते हैं. अगर आप सही से आवेदन करेंगे, तो आपको इस योजना का लाभ जरूर मिलेगी. सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया बंद नहीं की है. हां, आवेदन की प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव हुआ है. अब प्रज्ञा केंद्र से मंईयां सम्मान के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा. आवेदन करने के लिए प्रखंड कार्यालय जाना होगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंईयां सम्मान के लिए कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी?

मंईयां सम्मान के लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड होना अनिवार्य है. आपका बैंक में अकाउंट भी खुला होना चाहिए. अगगर आपके पास ये सभी दस्तावेज हैं, तो आप पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक की जेरॉक्स कॉपी के साथ अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी देना होगा.

किसको मिलता है मंईयां सम्मान योजना का लाभ?

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ झारखंड की 18 साल से 50 साल तक की महिलाओं को मिलता है. योजना का लाभ सभी वर्ग की महिलाएं ले सकतीं हैं. इसके तहत सरकार हर वयस्क महिला को प्रति माह 2500 रुपए देती है.

प्रज्ञा केंद्र से भर सकेंगे मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म?

प्रज्ञा केंद्र के जरिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किए थे. प्रज्ञा केंद्र के साथ हुए इस करार को विभाग ने खत्म कर दिया है. इसलिए महिलाओं को प्रखंड-सह अंचल कार्यालय में जाकर ही आवेदन करना होगा.

इसे भी पढ़ें

8 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने दी आंदोलन की धमकी, देखें Video

मंत्री जी, पापा कैंसर को कैंसर है, बेहतर इलाज करा दीजिए, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से युवती की गुहार

रामगढ़ में आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंदा, चालक समेत 4 की मौत

Petrol Price Today: 8 जनवरी 2025 को झारखंड में बदल गए पेट्रोल के भाव, जानें आपके यहां 1 लीटर पेट्रोल का भाव कितना है

Previous article Anupama: शिवम खजूरिया ने शो में काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रीन शेयर करना…
Next article Kal Ka Mausam: कहर ढाएगा पश्चिमी विक्षोभ, कल 11 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel