[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Maiya Samman Yojana: आधार सीडिंग के लिए शिविर में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, लगी लाभुकों की लंबी कतार

Maiya Samman Yojana: आधार सीडिंग के लिए शिविर में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, लगी लाभुकों की लंबी कतार

0
Maiya Samman Yojana: आधार सीडिंग के लिए शिविर में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, लगी लाभुकों की लंबी कतार
Aadhar Seeding

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के तहत आज मंगलवार को राजधानी रांची के सभी पंचायतों में शिविर लगाकर लाभुकों का आधार सीडिंग किया जा रहा है. सभी पंचायतों में आधार सीडिंग के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें साझा की है. शिविर में सुबह 10 बजे से आधार सीडिंग किया जा रहा है, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी.

योजना का लाभ उठाने के लिए आधार सीडिंग आवश्यक

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बैंक अकाउंट से आधार सीडिंग करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके बाद से महिलाएं लगातार आधार सीडिंग के लिए दर-दर भटक रही हैं. इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले के हर पंचायत में आधार सीडिंग के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया. जिले के शहरी क्षेत्रों में रहने वाली लाभुकों को आधार सीडिंग के लिए बैंक शाखाओं में जाना होगा.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

केवल इन महिलाओं को करवाना है आधार सीडिंग

इस शिविर में केवल मंईयां सम्मान योजना की उन लाभुक महिलाओं का ही आधार सीडिंग होगा, जिनको योजना के तहत तीन माह की एकमुश्त राशि 7500 रुपए 3 अप्रैल 2025 या उसके बाद मिली है. वैसी लाभुक जिन्हें अप्रैल से पहले ही 7500 रुपए मिल गये हैं, उन्हें इस शिविर में आने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़ें

सावधान! मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर आ रहा कॉल, भूल कर भी न करें ये गलती नहीं तो होंगे कंगाल

झारखंड के वकीलों को CM हेमंत सोरेन देने वाले हैं तोहफा, 10 लाख रुपये तक का मिलेगा लाभ

रांची में फिर बढ़ा बाइकर्स गैंग का आतंक, एक ही दिन में दो महिलाओं के गले से छिनी चेन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel