[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची 5.45 लाख महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे मंईयां सम्मान के 2500 रुपए, हेमंत-कल्पना सोरेन पर बरसीं राफिया नाज

5.45 लाख महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे मंईयां सम्मान के 2500 रुपए, हेमंत-कल्पना सोरेन पर बरसीं राफिया नाज

0
5.45 लाख महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे मंईयां सम्मान के 2500 रुपए, हेमंत-कल्पना सोरेन पर बरसीं राफिया नाज
भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज.

Maiya Samman Yojana Latest Update| मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट से 5.45 लाख महिलाओं को अपात्र ठहराकर उनके नाम काट दिये गये हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता राफिया नाज ने इसे मंईयां सम्मान के नाम पर बहन-बेटियों के साथ छलावा करार दिया है. राफिया ने इसे 5.46 लाख बहन-बेटियों का अपमान और वोट बैंक की राजनीति करार दिया है. 5.46 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के लिए अपात्र ठहराने पर गहरी नाराजगी जताते हुए राफिया नाज ने कहा है कि यह निर्णय हेमंत सोरेन सरकार की दोहरी नीति और वोट बैंक राजनीति का स्पष्ट प्रमाण है. उन्होंने कहा कि पहले इन गरीब बहन-बेटियों को योजना में शामिल करके वोट बटोरे और अब चुनाव खत्म होने के बाद जब सरकार में आये, तो उन्हीं बहन-बेटियों को अपात्र बताकर अपमानित किया जा रहा है.

भाजपा ने बताया राजनीतिक षड्यंत्र

भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज ने पूछा है कि क्या यह एक राजनीतिक षड्यंत्र नहीं, जिसमें हेमंत सोरेन सरकार ने इन गरीब बहन-बेटियों को सिर्फ वोट बैंक की भेंट चढ़ा दिया. चुनाव के बाद इन्हें अपात्र घोषित करके उनका अपमान किया? राफिया ने चेतावनी दी कि यदि एक भी बहन-बेटी से मंईयां सम्मान के पैसे की वसूली की गयी, तो भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी होगी. इन बहन-बेटियों का अपमान भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

हम उन बहन-बेटियों की दास्तां कभी नहीं भूल सकते, जो पगडंडियों पर फटी चप्पल पहनकर सम्मान राशि के इंतजार में कतारों में खड़ी रहीं. इस व्यवस्था ने उनका सिर झुका दिया है. भाजपा उनकी गरिमा बचाये रखेगी. अगर एक भी महिला से वसूली हुई, तो हम सड़क से सदन तक अपनी मां-बहनों की आवाज बुलंद करेंगे. सरकार को झकझोर देंगे.

राफिया नाज, प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी

हेमंत सोरेन पैसे देकर वोट लेती है – राफिया नाज

राफिया नाज ने कहा, ‘हेमंत सोरेन सरकार पैसे देकर वोट लेती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वसूली करती है. यही इनका असली चरित्र है.’ उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक आधार लिंकिंग और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर केवल 37.55 लाख महिलाओं को स्थायी रूप से मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिला. अब अचानक 5.46 लाख लाभुकों को ‘अपात्र’ कहकर सूची से उनका नाम हटाया जा रहा है. इतना ही नहीं, अब सरकार वसूली की भी बात कर रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘क्या बहन-बेटियों को ऋणी बनाना चाहते हैं हेमंत-कल्पना’

राफिया नाज ने मुख्यमंत्री से सवाल किया, ‘हेमंत जी यह बतायें कि बहन-बेटियां क्या लोन लेकर आपको राशि लौटायेंगी? या फिर आप बहनों-बेटियों को ऋणी बनाना चाहते हैं? राफिया ने सवाल किया, ‘अगर ये बहन-बेटियां वास्तव में अपात्र थीं, तो उन्हें DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राशि क्यों दी गयी? क्या यह योजना नहीं, धोखा था?’

इसे भी पढ़ें : सैलानियों का स्वर्ग बनता झारखंड, हर साल आ रहे 3.5 करोड़ पर्यटक, ये जगहें हैं खास

अपने वादों से पलट रही है हेमंत सोरेन सरकार – भाजपा

राफिया नाज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को आड़े हाथ लेते हुए याद दिलाया कि कल्पना सोरेन ने वादा किया था कि झारखंड की हर बहन-बेटी को मंईयां सम्मान राशि मिलेगी. कोई वंचित नहीं रहेगा. आज यही सरकार अपने वादों से पलट रही है. राफिया ने कहा कि हेमंत सरकार का यह दोहरा मापदंड साफ करता है कि कभी इन्होंने बहन-बेटियों का वास्तविक भला नहीं चाहा, वे केवल चुनावी वोट बैंक थीं.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 12 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

झारखंड के गांव और शहर में बढ़ रही प्रति व्यक्ति खर्च की खाई, सबसे गरीब लोग कितना करते हैं खर्च?

भय बिनु होइ न प्रीति… वायुसेना प्रमुख ने ‘दिनकर’ की कविता और ‘सुंदरकांड’ की चौपाई से दुश्मन को दिया कड़ा संदेश

Heat Wave: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, 8 जिलों में 16 मई तक चलेंगी गर्म हवाएं, 74,500 ट्यूबवेल खराब

Previous article Dhanbad News : जल संकट को लेकर सलानपुर बस्ती में बैठक, आंदोलन की चेतावनी
Next article क्या अगली पीढ़ी के स्टार कर सकते हैं रोहित कोहली की बराबरी? इन 5 पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel