[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Maiya Samman Yojana: लाभुकों के लिए गुड न्यूज, आपके पंचायत में हो रही आधार सीडिंग, मौका चूक न जाएं

Maiya Samman Yojana: लाभुकों के लिए गुड न्यूज, आपके पंचायत में हो रही आधार सीडिंग, मौका चूक न जाएं

0
Maiya Samman Yojana: लाभुकों के लिए गुड न्यूज, आपके पंचायत में हो रही आधार सीडिंग, मौका चूक न जाएं
maiya samman yojana jharkhand

Maiya Samman Yojana : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बैंक अकाउंट से आधार सीडिंग करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. जिसके बाद से महिलाएं लगातार आधार सीडिंग के लिए दर-दर भटक रही हैं. ऐसी महिलाओं के लिए आज मंगलवार को रांची जिले के सभी पंचायतों में शिविर लगायें जायेंगे. इस शिविर में लाभुकों के बैंक अकाउंट से आधार सीडिंग की जायेगी. सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक महिलाएं शिविर में जाकर आधार सीडिंग करवा सकती हैं. इस शिविर में आधार सीडिंग निःशुल्क होगा.

डीसी ने सभी पंचायतों में शिविर लगाने का दिया निर्देश

आधार सीडिंग करवाने के लिए लाभुकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले के हर पंचायत में आधार सीडिंग के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया है. रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस संबंध में सभी पंचायतों को निर्देश जारी किया है. डीसी ने जिले के सभी बीडीओ को शिविर बेहतर ढंग से संचालित करवाने का निर्देश दिया है. जिले के शहरी क्षेत्रों में रहने वाली लाभुकों के लिए भी आज मंगलवार को आधार सीडिंग का कार्य होगा. इन महिलाओं को आधार सीडिंग के लिए बैंक शाखाओं में जाना होगा.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

केवल इन महिलाओं को करवाना है आधार सीडिंग

इस शिविर में केवल मंईयां सम्मान योजना की उन लाभुक महिलाओं का ही आधार सीडिंग होगा, जिनको योजना के तहत तीन माह की एकमुश्त राशि 7500 रुपए 3 अप्रैल 2025 या उसके बाद मिली है. वैसी लाभुक जिन्हें अप्रैल से पहले ही 7500 रुपए मिल गये हैं, उन्हें इस शिविर में आने की जरूरत नहीं है. आधार सीडिंग के लिए शिविर में जाने वाली महिलाएं अपने साथ अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक अवश्य लें कर जायें.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के वकीलों को CM हेमंत सोरेन देने वाले हैं तोहफा, 10 लाख रुपये तक का मिलेगा लाभ

क्या होगा रांची में रह रहे पाकिस्तानी मूल के तीन बच्चों का, धनबाद की दो महिलाएं उहापोह की स्थिति में

झारखंड सरकार बेटियों के लिए दे रही है 20 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel