रांची (ब्यूरो प्रमुख). कांग्रेस ने अबतक पूरे सात सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पायी है. तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं चार सीटों को लेकर सस्पेंस कायम है. इधर बैठकों का दौर चल रहा है. प्रभारी गुलाम अहमद मीर झारखंड में हैं. पहले दिन उन्होंने लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्षों व प्रभारियों को साथ-साथ विधायक दल की बैठक की. वहीं दूसरे दिन भी बैठक का सिलसिला चलता रहा है. दूसरे प्रभारी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों, वार रूम के सदस्य, सोशल मीडिया पदाधिकारियों और अग्रणी संगठन मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक की. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजदू रहे.