[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Liquor Shop : पिछले साल की तुलना में इस साल बिकी ज्यादा शराब, झारखंड में खूब मना नये साल का जश्न

Liquor Shop : पिछले साल की तुलना में इस साल बिकी ज्यादा शराब, झारखंड में खूब मना नये साल का जश्न

0
Liquor Shop : पिछले साल की तुलना में इस साल बिकी ज्यादा शराब, झारखंड में खूब मना नये साल का जश्न
नए साल में शराब की बिक्री (Photo: AI)

Liquor Shop : नये साल के पहले दिन राज्य में शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई. 30 दिसंबर से एक जनवरी तक राज्य में लगभग 65 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री हुई है. झारखंड शराब व्यापारी संघ के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल के अनुसार तीन दिनों में 65 से 70 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री का अनुमान है. उन्होंने कहा कि उठाव के अनुरूप शराब की बिक्री नहीं हो पायी. सबसे अधिक शराब की बिक्री 31 दिसंबर को हुई. राज्य भर में 31 दिसंबर को लगभग 30 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का अनुमान है, जो वर्ष 31 दिसंबर 2024 की तुलना में लगभग ढाई करोड़ अधिक है. 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी, जबकि 30 दिसंबर को लगभग 16 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. दो दिन में 46 करोड़ से अधिक की शराब बिक्री हुई.

वहीं एक जनवरी को भी 18 से 19 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री का अनुमान है. हालांकि इसका आधिकारिक आंकड़ा आना बाकी है. ऐसे में देखा जाये, तो तीन दिनों में लगभग 65 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. पिछले वर्ष नये साल के मौके पर हुई बिक्री की तुलना में इस वर्ष लगभग पांच करोड़ रुपये अधिक की बिक्री हुई. पिछले वर्ष तीन दिनों में लगभग 60 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री हुई थी.

यह भी पढ़ें : Poor Quality Liquor : घटिया देशी शराब को लेकर झारखंड से आई बड़ी खबर

रांची में 10 करोड़ के शराब की बिक्री

रांची में 30 दिसंबर से एक जनवरी तक लगभग 10 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. नये साल के मौके पर शराब बिक्री को लेकर दो दर्जन से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी किये गये थे. जबकि लगभग 30 बार एंड रेस्तरां ने एक्सटेंशन काउंटर की अनुमति ली थी. इसके तहत निर्धारित समय की तुलना में दो घंटे अधिक शराब बिक्री की अनुमति दी गयी थी.

Previous article Pawan Singh New Bhojpuri Song: फैंस की बढ़ीं धड़कनें, पवन सिंह का नया गाना ‘समियाना’ मचाएगा धूम, पावर स्टार-अर्पणा मलिक की केमिस्ट्री ने लूटा दिल
Next article Winter Special Millet Upma: ठंडी सुबह के लिए बेस्ट ऑप्शन है मिलेट उपमा, मिनटों में होगा तैयार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel