[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi news : आज गर्जन व वज्रपात के साथ कहीं-कहीं होगी हल्की बारिश

Ranchi news : आज गर्जन व वज्रपात के साथ कहीं-कहीं होगी हल्की बारिश

0
Ranchi news : आज गर्जन व वज्रपात के साथ कहीं-कहीं होगी हल्की बारिश

रांची. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य के कई इलाकों में आकाश में बादल छाये रहेंगे. साथ ही कहीं-कहीं मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है. राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश कोलेबिरा (सिमडेगा) में 39 मिमी हुई. जबकि, मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक लातेहार में 32 मिमी, मेदिनीनगर में 9.3 मिमी, बोकारो में तीन मिमी, जमशेदपुर में 2.7 मिमी तथा रांची में छिटपुट बारिश हुई. इधर, मंगलवार को वज्रपात से राज्य में छह लोगों की मौत हो गयी है.

24 से 28 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 24 से 28 जुलाई तक राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है. 24 जुलाई को दक्षिण-पूर्व भागों में बहुत भारी बारिश होगी. इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि, पूर्वी भागों में मध्यम से भारी बारिश होगी. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है. यह स्थिति 28 जुलाई तक रहेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. इसका व्यापक असर झारखंड पर भी पड़ेगा. बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है. लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है. रांची में प्रतिदिन आकाश में बादल छाये रहेंगे व कहीं-कहीं हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

राज्य में अब तक 644.5 मिमी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक जून से अब तक 644.5 मिमी बारिश हो गयी है. जबकि, सामान्य वर्षापात 414.9 मिमी है. यानी, अब तक 55 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel