[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Land Sale : जमीन खरीद–बिक्री मामले में झारखंड हाइकोर्ट सख्त, लगाया जुर्माना

Land Sale : जमीन खरीद–बिक्री मामले में झारखंड हाइकोर्ट सख्त, लगाया जुर्माना

0
Land Sale : जमीन खरीद–बिक्री मामले में झारखंड हाइकोर्ट सख्त, लगाया जुर्माना
झारखंड हाइकोर्ट (File Photo)

Land Sale : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने एक अवमानना मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के दाैरान आदेश का अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी जतायी. मामले की सुनवाई के दाैरान प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद अधिकारियों की सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक साल से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद अदालती आदेश का पालन नहीं हुआ है. अदालत ने रांची के डीसीएलआर पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया.

साथ ही कहा कि आदेश का अनुपालन नहीं होने की स्थिति में डीसीएलआर अगली सुनवाई के दाैरान सशरीर हाजिर रहेंगे. मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने सात जनवरी 2026 की तिथि निर्धारित की. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विशाल कुमार राय ने पैरवी की. प्रार्थी अनिल कुमार सिंह ने अवमानना याचिका दायर कर एकल पीठ के 11 जनवरी 2024 के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है.

क्या है मामला

वर्ष 1963 में देवकली देवी नामक महिला ने रांची के लालगुटुवा मौजा में 43 डिसमिल जमीन खरीदी थी. रजिस्ट्री के बाद जमीन का म्यूटेशन हो चुका था तथा लगातार लगान रसीद निर्गत हो रही थी, लेकिन वर्ष 2000 में पुराने जमीन मालिक के कुछ रिश्तेदारों ने चालाकी से उसी जमीन को अजीत कुमार बरियार नाम के व्यक्ति को बेच दी थी. उनकी भी जमाबंदी खोल दी गयी थी. पूर्व में मामले में 11 जनवरी 2024 को रिट याचिका संख्या-2493/2007 में आदेश देते हुए अदालत ने अजित कुमार बरियार वगैरह के नाम पर खोली गयी दोहरी जमाबंदी को अमान्य घोषित कर दिया था. इसके बाद भी जमाबंदी रद्द नहीं की गयी, तो देवकली देवी के पुत्र अनिल कुमार सिंह द्वारा अवमानना याचिका दायर की गयी थी.

Previous article Christmas Gift Ideas For Husband: पति के लिए इस क्रिसमस को बनाएं स्पेशल, गिफ्ट देने के लिए ट्राई करें ये आइडियाज
Next article Gen-Z Yearly Horoscope 2026: फैसलों, फ्रीडम और फ्यूचर को लेकर खुद से सवाल पूछेगी युवा पीढ़ी, पढ़ें जेन जी वार्षिक राशिफल 2026
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel