[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi news : खेलगांव के जीर्णोद्धार व खेल विवि की स्थापना को लेकर पहल करे सीसीएल : मंत्री

Ranchi news : खेलगांव के जीर्णोद्धार व खेल विवि की स्थापना को लेकर पहल करे सीसीएल : मंत्री

0
Ranchi news : खेलगांव के जीर्णोद्धार व खेल विवि की स्थापना को लेकर पहल करे सीसीएल : मंत्री

रांची. राज्य के खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि खेलगांव का अपग्रेडेशन होगा. वहीं, राज्य में खेल विवि की स्थापना के लिए सकारात्मक पहल की जायेगी. मंत्री श्री कुमार ने शुक्रवार को झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के संचालन, खेलगांव के जीर्णोद्धार और खेल विवि की स्थापना के लिए सीसीएल के सीएमडी एनके सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में तेजी लाने को कहा. बैठक में मंत्री ने कहा कि खेलगांव न केवल झारखंड की शान है, बल्कि यह एक विश्वस्तरीय खेल संरचना है. इसे सही स्थिति में बनाये रखना हमारी प्राथमिकता है.

राज्य में नियमित प्रतियोगिताएं हों और खेलगांव इसका केंद्र बने

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि झारखंड में नियमित रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हों तथा खेलगांव इसका केंद्र बने. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परिकल्पना रही है कि झारखंड में एक खेल विवि स्थापित हो, जहां राज्य ही नहीं, देश और विदेश के भी छात्र खेल शिक्षा के विभिन्न विषयों में अध्ययन कर सकें. बैठक में उन्होंने इसकी शुरुआत में हो रही देरी पर चिंता जाहिर की. मंत्री ने बैठक में उपस्थित सीसीएल के सीएमडी से आग्रह किया कि कोल इंडिया लिमिटेड और सीसीएल इस दिशा में सकारात्मक पहल करे, ताकि खेल विवि की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके. बैठक में सीसीएल सीएमडी ने आश्वस्त किया कि खेलगांव के जीर्णोद्धार के लिए कोल इंडिया के साथ आवश्यक संवाद कर शीघ्र ठोस कदम उठाये जायेंगे. इस अवसर पर विभाग के सचिव मनोज कुमार भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel