[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Kal Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ झारखंड में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ झारखंड में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

0
Kal Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ झारखंड में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
कल का मौसम कैसा रहेगा झारखंड में.

Kal Ka Mausam : झारखंड में आंधी-तूफान के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी है. येलो अलर्ट जारी करते हुए आईएमडी के मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

झारखंड के लिए मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

मौसम विभाग ने रविवार को झारखंड के लिए जो मौसम की चेतावनी जारी की है, उसमें ये बातें कही गयीं हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से मानसून कमजोर है. वर्षा में कमी आयी है. लेकिन, 18 अगस्त 2025 को झारखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ वर्षा-वज्रपात होगी.

3 दिन में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3 दिन में उच्चतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा वर्षा ईचागढ़ में

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्के से हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 6.4 मिलीमीटर सरायकेला के ईचागढ़ में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kal Ka Mausam: 17 अगस्त को बना नया लो प्रेशर एरिया

इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी तटीय और उससे सटे पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 17 अगस्त 2025 को निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बना है.

19 अगस्त को साइक्लोनिक सर्कुलेशन डिप्रेशन में बदलेगा

मौसम विभाग ने कहा है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन जो समुद्र तल से 9.6 किलोमीटर ऊपर है, पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ेगा और 19 अगस्त 2025 तक इसके डिप्रेशन में तब्दील हो जाने की उम्मीद है.

जैसलमेर से बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसन ट्रफ

मौसम विभाग ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि मानसून ट्रफ इस समय जैसलमेर, उदयपुर, रतलाम और विदर्भ और उससे सटे जगदलपुर और उसके बाद पूर्वी-दक्षिणपूर्व से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जायेगा.

18 अगस्त को रांची में 2 बार वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि 18 अगस्त को राजधानी रांची में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड में अब तक 29 फीसदी अधिक बरसा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून 2025 से 17 अगस्त 2025 तक झारखंड में 878.1 मिलीमीटर मानसून की बारिश हुई है. यह सामान्य से 29 फीसदी अधिक है. झारखंड में इस अवधि के दौरान 678.3 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापपात माना जाता है.

24 घंटे के दौरान सामान्य से 96 फीसदी कम हुई वर्षा

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सामान्य वर्षापात 9.7 मिलीमीटर की तुलना में सिर्फ 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. इस दौरान सामान्य से 96 फीसदी कम वर्षा हुई.

पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई

  • ईचागढ़ – 6.4 मिलीमीटर
  • कुचाई – 6.0 मिलीमीटर
  • चाईबासा – 5.1 मिलीमीटर
  • खलारी – 4.2 मिलीमीटर
  • जमशेदपुर – 3.7 मिलीमीटर
  • गुमला बिशुनपुर – 2.5 मिलीमीटर
  • महेशपुर 2.2 मिलीमीटर
  • पंचेत डीवीसी -1.0 मिलीमीटर
  • बानो सिमडेगा – 0.5 मिलीमीटर
  • जगन्नाथपुर बीएयू – 0.5 मिलीमीटर
  • जामताड़ा – 0.4 मिलीमीटर
  • नामकुम – 0.4 मिलीमीटर
  • रांची – 0.4 मिलीमीटर

इसे भी पढ़ें

Aaj Ka Mausam: रांची का 2.8 सेंटीमीटर बढ़ गया तापमान, जानें कैसा रहेगा झारखंड में आज का मौसम

Shibu Soren Shradh: लुकैयाटांड़ में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

IMD Alert: बोकारो और हजारीबाग में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

खरसावां के कुंडियासाई गांव में फैला डायरिया नियंत्रित, 9 में से 8 मरीज हुए स्वस्थ्य

Previous article Bettiah : दहेज हत्या मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी
Next article Bettiah : वाल्मीकि आश्रम के विकास को लेकर मंदिर समिति ने स्थानीय निवासियों के साथ की बैठक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel