[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में सीनियर छात्रों की पिटाई से जूनियर की मौत

यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में सीनियर छात्रों की पिटाई से जूनियर की मौत

0
यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में सीनियर छात्रों की पिटाई से जूनियर की मौत

रांची/मेसरा. यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा में सीनियर छात्रों की पिटाई से घायल डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र राजा कुमार पासवान (19 वर्ष) की मौत शुक्रवार की शाम चार बजे रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. वह हॉस्टल नंबर-2 में रहता था. उसके पिता चंदन पासवान कोकर, खोरहाटोली में सपरिवार घर बना कर रहते हैं. मृत पुत्र राजा का शव लेकर चंदन व परिवार के अन्य सदस्य शनिवार की सुबह यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा पहुंचे. उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से पुत्र की हत्या में शामिल छात्रों व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर पहुंची बीआइटी पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर सीनियर छात्रों व गार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

फ्रेशर्स डे के दौरान सीनियर छात्र खींच रहे थे छात्रा की तस्वीर राजा ने किया विरोध, तो हुई उसकी रैगिंग और पिटाई

मृतक के पिता के बयान के अनुसार, 14 नवंबर को पॉलिटेक्निक कैंपस में नये विद्यार्थियों का स्वागत के लिए फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया था. यह कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू हुआ और लगभग दो घंटे तक चला. इसी बीच सीनियर ग्रुप का छात्र एक लड़की का मोबाइल से फोटो खींच रहा था. इसका राजा ने विरोध किया, तो उसके साथ रैगिंग की जाने लगी. इसी बात को लेकर मारपीट हुई. इसके बाद सीनियर छात्रों के गुट के 10-15 लड़कों ने राजा पासवान की जमकर पिटाई की. इससे उसका कान का पर्दा फट गया और गर्दन की हड्डी टूट गयी. सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आयी. उसके शरीर पर बेल्ट से पिटाई के निशान भी मिले हैं. उसकी स्थिति गंभीर होने की सूचना मिलने पर उसके पिता चंदन पासवान यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा पहुंचे और गुरुवार की रात ही राजा को लेकर कोकर खोरहाटोली स्थित घर ले गये. 15 नवंबर की सुबह जब राजा को होश नहीं आया, तो उसे रांची सदर अस्पताल गये. वहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम चार बजे उसकी मौत हो गयी. रिम्स में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को शव सौंप दिया गया. राजा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था.

प्रबंधन ने 15 छात्रों को किया निलंबित

यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा के प्रबंधन ने घटना के आरोपी 15 छात्रों को निलंबित कर दिया है. इनमें से एक हॉस्टल नंबर एक का छात्र है, जबकि शेष 14 छात्र हॉस्टल नंबर-2 में रहते हैं.

बोला प्रबंधन

यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के निदेशक डॉ विनय शर्मा ने कहा घटना में शामिल 15 आरोपी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है. छात्रों को उनके परिजनों के साथ संस्थान में आने को कहा गया है. जांच में पुलिस को सहयोग किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel