[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची वीमेंस फुटबॉल लीग: जेएसएसपीएस, ब्लू पैंथर व लिटिल एंजेल गोवा रेड जीते

रांची वीमेंस फुटबॉल लीग: जेएसएसपीएस, ब्लू पैंथर व लिटिल एंजेल गोवा रेड जीते

0
रांची वीमेंस फुटबॉल लीग: जेएसएसपीएस, ब्लू पैंथर व लिटिल एंजेल गोवा रेड जीते

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची वीमेंस फुटबॉल लीग में रविवार को जेएसएसपीएस, ब्लू पैंथर व लिटिल एंजेल गोवा की टीम ने जीत दर्ज की. स्टेडियम ग्राउंड में खेले गये पहले मैच में जीटी एक्स डार्क हॉर्स व राइट टू किक चारीहुजीर के बीच मुकाबला 1-1 गोल पर समाप्त हुआ. डॉर्क हॉर्स की ओर से 16वें मिनट में प्रीति रानी लकड़ा ने व राइट टू किक की ओर से 32वें मिनट में रोशनी कुमारी ने गोल किया. दूसरे मुकाबले में जेएसएसपीएस की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद आशा एफसी भुसूर को 1-0 से हराया. चौथे मिनट में एकमात्र गोल संगीता कुमारी ने किया. वहीं प्रैक्टिस ग्राउंड में ब्लू पैंथर ने रांची रेकर्स कांके को 2-0 से हराया. आठवें मिनट में काजल कुमारी व 59वें मिनट में रेखा कुमार ने गोल किया. दूसरे मैच में लिटिल एंजेल गोवा रेड ने सुरूड एफसी को 3-0 से पराजित किया. 40वें व 55वें मिनट में लक्ष्मी व 11वें मिनट में रीता ने गोल किया.

बी डिवीजन में जीटी एक्स डार्क हॉर्स जीता

हटिया में खेले जा रहे बी डिवीजन फुटबॉल लीग के पहले मुकाबले में जीटी एक्स डार्क हॉर्स ने न्यू गिटिल पीड़ी को 6-2 से हराया. बी डिवीजन का पहला हैट्रिक डार्क हॉर्स के मंजीत दास ने अपने नाम किया. इन्होंने 27वें, 47वें, 49वें व 55वें मिनट में गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel