[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची जेएसएसपीएस ने डीएसएस को 11-0 से हराया, बबिता का हैट्रिक

जेएसएसपीएस ने डीएसएस को 11-0 से हराया, बबिता का हैट्रिक

0
जेएसएसपीएस ने डीएसएस को 11-0 से हराया, बबिता का हैट्रिक

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे प्रथम स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग में मंगलवार को जेएसएसपीएस, डिबडिह जय जवान व सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी जीते. पहले मुकाबले में जेएसएसपीएस ने डीएसएस को 11-0 से हराया. इसमें बबिता कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल किया. बबिता ने दूसरे, पांचवें व 21वें मिनट में गोल किया. इनके अलावा रोशनी तिग्गा ने नौंवे व 10वें, संजना उरांव ने 23वें व 25वें, क्रांति उरांव ने 27वें, ललिता ने 32वें, सुष्मिता मिंज ने 45वें व पूजा कुमारी ने 51वें मिनट में गोल किया. दूसरे मैच में डिबडिह जय जवान ने जीटीएक्स डार्क हॉर्स को 2-1 से हराया. तीसरे मैच में सिल्ली ने कुरूड एफसी को 3-0 से पराजित किया. चौथा मुकाबला लिटिल एंजेल गोवा रेड व तरुण घोष एफसी के बीच गोल रहित समाप्त हुआ.

बी डिवीजन: एनवाइएफसी, बुंडू, ट्राइबल व एजी हरमू जीते

ब्रांबे में शुरू हुए बी डिवीजन फुटबॉल लीग का पहला मैच सकरपदा व केएपसी के बीच एक-एक गोल की बराबरी पर छूटा. वहीं दूसरे मैच में एनवाइएफसी चुंद ने पीएनपी परेपाट को 4-0 से हराया. वहीं तीसरे मैच में बुंडू बेरा ने जीटीएक्स डार्क हॉर्स को 2-1 से परजाित किया. इसके बाद हुए मैच में ट्राइबल स्पोर्टिंग ने टोनको को 2-1 से हराया. वहीं एजी हरमू ने संत जॉन्स को 1-0 से पराजित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel