[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड को मिलेंगे ‘हाईटेक’ गुरुजी: कंप्यूटर साइंस, AI और डेटा साइंस के शिक्षकों का रिजल्ट जारी, यहां देखें सूची

झारखंड को मिलेंगे ‘हाईटेक’ गुरुजी: कंप्यूटर साइंस, AI और डेटा साइंस के शिक्षकों का रिजल्ट जारी, यहां देखें सूची

0
झारखंड को मिलेंगे ‘हाईटेक’ गुरुजी: कंप्यूटर साइंस, AI और डेटा साइंस के शिक्षकों का रिजल्ट जारी, यहां देखें सूची
JSSC ने जारी किया कंप्यूटर साइंस, AI और डेटा साइंस के शिक्षकों का रिजल्ट

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट

JSSC Teachers Result, रांची : झारखंड के सरकारी हाईस्कूलों के इतिहास में पहली बार एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. राज्य के विद्यालयों में अब पारंपरिक विषयों के साथ-साथ छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और डेटा साइंस जैसे एडवांस और भविष्य के विषय भी पढ़ सकेंगे. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने शनिवार, 4 जुलाई 2026 को ‘झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025’ के तहत इन आधुनिक विषयों के 98 सफल अभ्यर्थियों का परीक्षाफल (Result) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट सूचना और चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपलोड कर दी है.

Also Read: बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा

तीन कैडर में बांटे गए परिणाम

जेएसएससी द्वारा जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार, कुल 98 पदों पर अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, जिनका विषयवार और कैटेगिरी का डिटेल्स इस प्रकार है:

  1. माध्यमिक आचार्य- कंप्यूटर साइंस (Total: 49 सफल)
  • अनारक्षित (General): 33
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 07
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 05
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 04
  1. माध्यमिक आचार्य- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कोडिंग (Total: 25 सफल)
  • अनारक्षित (General): 15
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 03
  • अनुसूचित जाति (SC): 02
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 02
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 02
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 01
  1. माध्यमिक आचार्य- साइबर सिक्यूरिटी व डेटा साइंस (Total: 24 सफल)
  • अनारक्षित (General): 12
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 03
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 03
  • अनुसूचित जाति (SC): 02
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 02
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 02

कई अभ्यर्थियों के रिजल्ट अभी पेंडिंग

आयोग के एग्जाम कंट्रोलर ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम सूची नहीं है. अनिवार्य प्रमाण पत्रों (Certificates) और जरूरी अभिलेखों (Documents) की अनुपलब्धता या उनके अस्पष्ट होने के कारण कई अन्य योग्य अभ्यर्थियों का परीक्षाफल फिलहाल लंबित (Pending) रखा गया है. कागजातों की जांच और त्रुटियां दूर होने के बाद उनका रिजल्ट भी आगे जारी किया जा सकता है. इसके साथ ही आयोग ने कहा है कि प्रकाशित परीक्षाफल में किसी भी प्रकार की लिपिकीय या टाइपिंग मिस्टेक्स में सुधार करने का पूरा अधिकार जेएसएससी के पास सुरक्षित रहेगा. इस बहाली के बाद अब झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बड़े-बड़े कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर एआई और कोडिंग सीखकर डिजिटल युग के लिए तैयार हो सकेंगे.

Also Read: झारखंड टेक्सटाइल नीति: 75% स्थानीय को नौकरी देना अनिवार्य, सरकार देगी 6000 रुपये तक सब्सिडी

Previous article प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी 10वीं की छात्रा, जान देने की कोशिश, काउंसलिंग के बाद मानी
Next article गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, सांसद और विधायक के आरोपों से गरमाई सियासत
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel