[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची युवाओं के सपनों पर पानी: JSSC ने रद्द की सचिवालय स्टेनोग्राफर परीक्षा, 455 पदों पर लटकी बहाली

युवाओं के सपनों पर पानी: JSSC ने रद्द की सचिवालय स्टेनोग्राफर परीक्षा, 455 पदों पर लटकी बहाली

0
युवाओं के सपनों पर पानी: JSSC ने रद्द की सचिवालय स्टेनोग्राफर परीक्षा, 455 पदों पर लटकी बहाली
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर की तस्वीर

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट

JSSC Stenographer Exam, रांची : झारखंड के बेरोजगार युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक मायूस करने वाली खबर सामने आई है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ‘झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2024’ (JSSCE-2024) को पूरी तरह से रद्द कर दिया है. इस संबंध में आयोग के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से एक आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है. जारी पत्र के अनुसार, विज्ञापन संख्या 24/2024 और 25/2024 के तहत शुरू की गई इस पूरी चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द माना जाएगा. अचानक परीक्षा रद्द होने के इस फैसले से राज्य भर के हजारों आवेदक छात्रों में भारी आक्रोश का माहौल है, जो लंबे समय से इस परीक्षा के आयोजन का इंतजार कर रहे थे.

कार्मिक विभाग के पत्र के बाद आयोग ने लिया फैसला

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में परीक्षा रद्द किए जाने के तकनीकी और प्रशासनिक कारणों का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया है. जेएसएससी के अनुसार, राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अपने पत्र संख्या-4164 (दिनांक 23 जून 2026) के माध्यम से इस बहाली के लिए भेजी गई अपनी पूर्व अधियाचना (रिक्विजिशन) को ही वापस ले लिया है. नियमों के मुताबिक, चूंकि मुख्य विभाग ने ही रिक्तियों की मांग को वापस ले लिया है. इसी वजह से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को विवश होकर झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा की पूरी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया को बीच में ही रद्द करने का निर्णय लेना पड़ा है.

Also Read: धनबाद के पीजी लॉज में कथित देह व्यापार का धंधा, पुलिस पहुंचने से पहले युवक-युवती मौके से फरार

455 पदों पर होनी थी सीधी नियुक्ति

उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य सचिवालय के विभिन्न विभागों में कुल 455 रिक्त पदों पर योग्य आशुलिपिकों (स्टेनोग्राफर्स) की सीधी नियुक्ति की जानी थी. इन कुल पदों में से 454 पद ‘नियमित’ (Regular) श्रेणी के थे, जबकि 1 पद ‘बैकलॉग’ (Backlog) नियुक्ति के तहत भरा जाना था. इसके लिए राज्य भर से बड़ी संख्या में शॉर्टहैंड और टाइपिंग की तैयारी करने वाले युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे थे और अपनी परीक्षा की तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए थे. परीक्षा प्रक्रिया ऐन वक्त पर रद्द होने से छात्रों के समय, पैसे और मेहनत पर एक बार फिर पानी फिर गया है, जिससे छात्र संगठन अब इस फैसले को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठा रहे हैं.

Also Read: Bokaro: हल्की बारिश ने फिर खोली BSL की पोल, सड़क पर जमा हुआ घुटने भर पानी

Previous article RIMS के एमबीबीएस छात्र आशीष कुमार का जाति प्रमाण पत्र फर्जी, नामांकन रद्द
Next article गोपालगंज के झरही नदी में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel