[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची JSSC उत्पाद सिपाही: 150 लड़कों का हर रोज हो रहा मेडिकल टेस्ट, 3 गुना अभ्यर्थी लाइन में

JSSC उत्पाद सिपाही: 150 लड़कों का हर रोज हो रहा मेडिकल टेस्ट, 3 गुना अभ्यर्थी लाइन में

0
JSSC उत्पाद सिपाही: 150 लड़कों का हर रोज हो रहा मेडिकल टेस्ट, 3 गुना अभ्यर्थी लाइन में
JSSC उत्पाद सिपाही का मेडिकल टेस्ट शुरू

रांची से विपिन सिंह की रिपोर्ट

JSSC Recruitment Update, रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर मंगलवार से सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट जांच शुरू हो चुका है. पहली मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल जॉइनिंग से ये जांच जरूरी है. मेडिकल टेस्ट की यह प्रक्रिया इतनी लंबी और थकाऊ है कि अस्पताल के हॉल के बाहर युवाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि सैकड़ों कैंडिडेट फर्श पर ही बैठकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.

डॉक्टरों की टीम कर रही गहनता से जांच

इस स्पेशल मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए बकायदा डॉक्टरों की एक टीम तैनात की गई है. इस विशेष बोर्ड में मेडिसिन, आई (आंख), आर्थो (हड्डी), ईएनटी (कान-नाक-गला), साइकेट्रिक (मानसिक स्वास्थ्य) और सर्जन जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं. टीम द्वारा हर एक कैंडिडेट की शारीरिक और मानसिक योग्यता की बेहद गहनता से जांच की जा रही है ताकि विभाग को पूरी तरह फिट सिपाही मिल सकें. यह पूरी प्रक्रिया झारखंड राज्य पुलिस नियुक्ति नियमावली 2014 के कड़े नियमों के तहत की जा रही है.

Also Read: रामगढ़: जमीन विवाद में सब-रजिस्ट्रार की हत्या का मामला, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

14 जून तक चलेगी प्रक्रिया

प्रशासनिक शेड्यूल के मुताबिक, रोजाना 150 अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की जानी है. यह पूरी प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक चलेगी और आने वाली 14 जून तक लगातार जारी रहेगी. मंगलवार को दोपहर एक बजे तक करीब 53 कैंडिडेट की जांच पूरी की जा चुकी थी. नियमों के अनुसार, आरक्षण कोटिवार खाली पदों की संख्या के मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को इस चिकित्सीय जांच के लिए बुलाया जा रहा है ताकि छंटनी के बाद भी पद खाली न रहें.

मेडिकल होते ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीधी जॉइनिंग

आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन इसी साल 12 अप्रैल को राज्य के 8 प्रमुख जिलों (रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका) में किया गया था. इस मेडिकल जांच के तुरंत बाद आयोग द्वारा सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जाएगा और फिर फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. अगर इस प्रक्रिया के बाद भी पद खाली रह जाते हैं, तो आयोग लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट में नीचे रह गए अभ्यर्थियों को दोबारा मेडिकल के लिए बुलाएगा.

Also Read: रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर 1900 करोड़ रुपये खर्च करेगी कोल इंडिया

Previous article RJD के स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव बोले- अंतिम सांस तक BJP और RSS से लड़ता रहूंगा
Next article गोपालगंज सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति की पहली बैठक संपन्न, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel