[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची जेएसएससी : 40 हजार पदों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी

जेएसएससी : 40 हजार पदों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी

0
जेएसएससी : 40 हजार पदों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी
Birsa Munda

वरीय संवाददाता, (रांची).

नवंबर 2024 तक लगभग 38,949 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी. नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से चयन प्रक्रिया शुरू होनेवाली है. जेएसएससी ने आगामी प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित कैलेंडर बुधवार को जारी किया है. तीन बार रद्द हो चुकी सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 अगस्त के तीसरे सप्ताह में ली जायेगी. इसका परीक्षा परिणाम अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जायेगा. इसके माध्यम से 2025 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी.

परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग के 921 पदों के लिए परीक्षा ली जा चुकी है. इसका रिजल्ट अगस्त के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकता है. झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हो गयी है. इसका परिणाम भी अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयेगा. इसके तहत 930 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. वहीं, राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में 26,001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए सीबीटी मोड में परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है. इंटरमीडिएट स्तर के सहायक आचार्य की परीक्षा का परिणाम सितंबर के पहले सप्ताह और स्नातक स्तरीय सहायक आचार्य की परीक्षा का परिणाम अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में जारी होगा. 444 महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति के लिए परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी, जबकि परिणाम सितंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे. झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में ली जायेगी. वहीं, परिणाम अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में आयेगा. 2532 पदों पर पारा मेडिकल के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जायेगी. 594 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड स्नातक (तकनीकी/विशिष्ट) योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में तथा परीक्षाफल नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जायेगा. 583 पदों पर नियुक्ति के लिए उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा व झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर आधारित ली जायेगी. इस प्रतियोगिता के माध्यम से 4919 आरक्षियों की नियुक्ति की जायेगी. आयोग ने कहा है कि प्रशासी विभाग से शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त होने पर लिखित परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel