[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची JSSC CGL विवाद पर आर-पार के मूड में छात्र, बाबूलाल मरांडी बोले- फरमान वापस ले सरकार

JSSC CGL विवाद पर आर-पार के मूड में छात्र, बाबूलाल मरांडी बोले- फरमान वापस ले सरकार

0
JSSC CGL विवाद पर आर-पार के मूड में छात्र, बाबूलाल मरांडी बोले- फरमान वापस ले सरकार
JSSC CGL के मुद्दे पर छात्रों के प्रदर्शन से पहले जेएसएससी ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई गई. फोटो : प्रभात खबर

JSSC CGL Controversy: झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में छात्र अब आर-पार के मूड में आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भी उन्हें समर्थन मिल गया है. छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि छात्रों के हित से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों की गिरफ्तारी से संबंधित जो फरमान सरकार ने जारी किया है, उसे वापस लेना चाहिए.

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री ने सरकार के इस फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया है. बाबूलाल मरांडी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक विरोध का गला घोंट रही है. यह लोकतंत्र की हत्या है. उन्होंने कहा कि एसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली की साजिश के पीछे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हाथ साफ नजर आता है. उन्होंने कहा कि पहले हेमंत सोरेन ने सीआईडी जांच का झूठा आश्वासन दिया. फिर जेएसएससी ने खुद को क्लीन चिट दे दिया. अब आंदोलन कर रहे छात्रों की गिरफ्तारी के सख्त आदेश जारी कर झारखंड की सरकार ने युवाओं की आवाज को दबाने की साजिश रच दी है.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने सराकर को याद दिलाया है कि झारखंड की भूमि आंदोलनों और संघर्षों का प्रतीक है. झारखंड के युवा दमनकारी नीतियों का करारा जवाब देना जानते हैं. उन्होंने सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री छात्रों की गिरफ्तारी का आदेश वापस लेकर सीजीएल परीक्षा की सीबीआई जांच कराने का आदेश दें और छात्रों के गतिरोध को समाप्त करने की सकारात्मक पहल करें.

Also Read

Video: मंईयां सम्मान योजना में हो रही देरी, वित्त मंत्री बोले लीकेज रोकेंगे, पैसे देंगे

Kal Ka Mausam: रांची में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Previous article Deoghar News : धूमधाम से मनायी गयी परमहंस स्वामी सत्यानंदजी की 101वीं जयंती
Next article लूट का आरोप लगाने वाला ही निकला लुटेरा, गिरफ्तार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel