[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची जेपीएससी ने हाइकोर्ट को बताया, असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का जल्द जारी होगा विज्ञापन

जेपीएससी ने हाइकोर्ट को बताया, असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का जल्द जारी होगा विज्ञापन

0
जेपीएससी ने हाइकोर्ट को बताया, असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का जल्द जारी होगा विज्ञापन
झारखंड हाइकोर्ट में जेपीएससी ने दिया शपथ पत्र.

JPSC News| रांची, राणा प्रताप : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से जल्द ही रांची विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करेगी. रांची विश्वविद्यालय से अधियाचना मिली है. इसमें नियमित नियुक्ति के 431 पद तथा बैकलॉग के 37 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसरों के चयन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है. जेपीएससी सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में विज्ञापन प्रकाशित करेगा.

जनहित याचिका पर हाइकोर्ट में हुई सुनवाई

उक्त जानकारी जेपीएससी के अधिवक्ता अभय प्रकाश ने झारखंड हाइकोर्ट को दी. गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय में नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों व शिक्षकेतरकर्मियों की नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट द्वारा सुनवाई की गयी. चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) का पक्ष सुना.

  • हाइकोर्ट ने रांची विश्वविद्यालय से पूछा- कर्मियों की नियुक्ति के लिए जेएसएससी को क्यों नहीं भेजा गया अधियाचना
  • मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी
  • मामला रांची विश्वविद्यालय में संविदा के बदले नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का

JPSC News: रांची विश्वविद्यालय से कोर्ट ने पूछा सवाल

पक्ष सुनने के बाद खंडपीठ ने रांची विश्वविद्यालय से पूछा कि उसने कर्मियों की नियुक्ति के लिए जेएसएससी को अधियाचना क्यों नहीं भेजा है. इस पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया. मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 25 सितंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने शपथ पत्र दायर कर बताया कि तृतीय वर्ग के कर्मियों की नियुक्ति के लिए रांची विश्वविद्यालय कोई अधियाचना नहीं मिली है. इसलिए प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है. रांची विश्वविद्यालय की ओर से अधिवक्ता अनूप कुमार मेहता ने पैरवी की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनिकेत ओहदार व अन्य ने दायर की है याचिका

प्रार्थी अनिकेत ओहदार व अन्य की ओर से जनहित याचिका दायर की गयी है. इसमें कहा गया है कि रांची विश्वविद्यालय में लंबे समय से असिस्टेंट प्रोफेसरों व शिक्षकेत्तरकर्मियों की नियुक्ति नहीं की गयी है. संविदा के आधार पर ही नियुक्ति की जा रही है, जो नियमों का उल्लंघन है. प्रार्थी ने संविदा के बदले नियमित नियुक्ति करने की मांग की है. वर्ष 2028 में 400 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति (04/2018 तथा 05/2018) के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी, उसे भी पूरा नहीं किया गया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मामले में जेएसएससी को प्रतिवादी बनाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

इसे भी पढ़ें

नेतरहाट जाने वाले सावधान! लातेहार में बारिश में बह गया सड़क का गार्ड वाल, आवागमन बाधित

रांची में 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, अपर सचिव बोले- पोषण से भरपूर झारखंडी व्यंजन को ग्लोबल बनायें

Jharkhand Cabinet: झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 24 को, होंगे कई अहम फैसले

रांची पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान, बोले- फौज में भाई-भतीजावाद नहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कही ये बात

Previous article Siwan News : सीएमआर की आपूर्ति पूरी नहीं करने वालों से कैश क्रेडिट ऋण की होगी वसूली
Next article मैक्लुस्कीगंज थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel