[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची JPSC ने सिविल जज पीटी रिजल्ट के 22 महीने बाद जारी किया मॉडल आंसर-की

JPSC ने सिविल जज पीटी रिजल्ट के 22 महीने बाद जारी किया मॉडल आंसर-की

0
JPSC ने सिविल जज पीटी रिजल्ट के 22 महीने बाद जारी किया मॉडल आंसर-की
एग्जाम हॉल में अभ्यर्थी सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट

JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) रिजल्ट के 22 महीने बाद फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है. इस स्थिति में अब आयोग को एक बार फिर पीटी का संशोधित रिजल्ट जारी करना होगा. 

2024 में हुई थी परीक्षा 

कुल 138 पद के लिए आयोग ने 10 मार्च 2024 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था. तीन बार मॉडल उत्तर जारी करने के बाद आयोग ने दो जुलाई 2024 को रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया. इसमें 1797 अभ्यर्थी सफल हुए. मॉडल उत्तर पत्र में त्रुटि, आरक्षण और दिव्यांग कोटा को लेकर विवाद को लेकर मामला हाइकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. इस पूरे मामले में हाइकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का पालन नहीं होने और संशोधित रिजल्ट जारी नहीं किए जाने पर अभ्यर्थियों ने अवमानना याचिका दायर कर दी. जिस पर कोर्ट ने आयोग को कड़ी फटकार भी लगाई. अंतत: मुख्य परीक्षा लेने से पहले ही इस पर ब्रेक लग गया.

चार महीने बाद आंसर-की जारी 

नौ फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने संशोधित रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया. निर्देश के लगभग चार महीने बाद सोमवार जारी फाइनल आंसर-की में कुल 100 प्रश्न में पांच प्रश्न के पूर्व के उत्तर में सुधार कर किया गया है. जबकि दो प्रश्न ड्रॉप कर दिए गए हैं. यानी दो प्रश्न को प्रश्न पत्र से ही बाहर कर दिया गया है. वहीं तीन प्रश्न के दिए गए सभी विकल्प गलत पाए गए. इस स्थिति में सभी अभ्यर्थियों को एक-एक यानी कुल तीन अंक मिलेंगे. अब फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद आयोग जल्द ही संशोधित कट ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी करते हुए मुख्य परीक्षा की तिथि की घोषणा करेगा.

2023 से चल रही है नियुक्ति प्रक्रिया 

आयोग में सिविल जज (जूनियर डिविजन) नियुक्ति की प्रक्रिया अगस्त 2023 से चल रही है. कुल 138 पदों में अनारक्षित के 60 पद, एसटी के 28 पद, एससी के 12 पद, बीसी वन के 10 पद, बीसी टू के 15 पद और इडब्ल्यूएस के 13 पद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel