[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झामुमो का बड़ा आरोप- झारखंड की शांति भंग करने पर आमादा है भाजपा

झामुमो का बड़ा आरोप- झारखंड की शांति भंग करने पर आमादा है भाजपा

0
झामुमो का बड़ा आरोप- झारखंड की शांति भंग करने पर आमादा है भाजपा
झामुमो प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय.

JMM On Hul Diwas Violence: हूल दिवस पर भोगनाडीह में सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू और उनके समर्थकों के साथ पुलिस की हुई झड़प के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान का झामुमो प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने खंडन किया है. उन्होंने कहा है कि बाबूलाल मरांडी और भाजपा हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में हुई घटनाओं पर राज्य सरकरा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था सर्वोपरि है. किसी को भी इसे हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती.

असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित ढंग से स्थिति बिगाड़ने की कोशिश की – विनोद पांडेय

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि हूल दिवस पर भोगनाडीह में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित ढंग से स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की. ऐसे हालात में प्रशासन ने संयम और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की, ताकि माहौल को बिगड़ने से रोका जा सके.

असामाजिक तत्वों की पहचान कर होगी कार्रवाई – झामुमो

सरकार असामाजिक तत्वों की जरूर पहचान करेगी और ऐसे लोगों का पर्दाफाश किया जायेगा. झामुमो की अगुवाई वाली सरकार में विभाजनकारी ताकतों को कभी भी सिर उठाने नहीं दिया जायेगा. ये सब भाजपा नेतृत्व वाली सरकारों में ही देखने को मिलता है.

‘झारखंड की जनता की सुरक्षा खतरे में नहीं डाल सकते’

विनोद पांडेय ने कहा कि चंद लोगों की नादानी के कारण पूरे राज्य की जनता की सुरक्षा को खतरे में नहीं डाला जा सकता. प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा जान-बूझकर भ्रामक प्रचार कर रही है. झूठे आरोपों के जरिये लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘रचनात्मक सुझावों और जनहित के मुद्दों पर बात करे भाजपा’

उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून का शासन है. भाजपा को चाहिए कि वह गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका छोड़कर रचनात्मक सुझावों और जनहित के मुद्दों पर बात करे. झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन की सरकार ने हमेशा आदिवासियों के इतिहास, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा को सर्वोपरि रखा है.

भाजपा के आरोप तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण – विनोद पांडेय

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा का यह आरोप कि सरकार आदिवासियों की भावनाओं को कुचल रही है, पूरी तरह तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण है. हूल दिवस हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है. इसका राजनीतिक उपयोग करना बेहद शर्मनाक है.

अराजकता की इजाजत नहीं दी जायेगी – झामुमो

विनोद पांडेय ने दो टूक कहा कि जो भी व्यक्ति या संगठन कानून को अपने हाथ में लेगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी विचारधारा या दल से जुड़ा क्यों न हो. उन्होंने कहा, ‘हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, लेकिन अराजकता की इजाजत नहीं दी जायेगी. राज्य सरकार अपने हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.’

इसे भी पढ़ें

सर गंगाराम अस्पताल जाकर भी शिबू सोरेन से क्यों नहीं मिलीं बड़ी बहू सीता मुर्मू सोरेन? खुद बताया

हूल दिवस पर भोगनाडीह में ग्रामीण-पुलिस संघर्ष, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बोलीं- भाजपा की साजिश

भोगनाडीह की दमनकारी घटना हेमंत सोरेन सरकार के पतन का कारण बनेगी, बोले बाबूलाल मरांडी

Kal Ka Mausam: जमशेदपुर से गुजर रहा मानसून ट्रफ, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Previous article शांति समिति की बैठक में आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील
Next article पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन को 12 हजार छात्रों ने ऑनलाइन अप्लाई में की लापरवाही
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel