रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को गीता कोड़ा पर हुए हमले को लेकर आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा और उनकी सहयोगियों पर चुनाव प्रचार के दौरान जो कायराना हमला किया है, उसकी जितनी निंदा की जाये, कम है. दरअसल झामुमो और उनके सहयोगी दलों को पता है कि वह चुनाव में भाजपा के खिलाफ बुरी तरह हार रहे हैं. इसी कुंठा में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं.