[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News : साइक्लिंग में झारखंड का शानदार प्रदर्शन

Ranchi News : साइक्लिंग में झारखंड का शानदार प्रदर्शन

0
Ranchi News : साइक्लिंग में झारखंड का शानदार प्रदर्शन

रांची. 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. प्रतियोगिता के बालक वर्ग में हरियाणा की टीम विजेता और महाराष्ट्र की टीम उपविजेता बनी. बालिका वर्ग में तेलंगाना की टीम विजेता और दिल्ली की टीम उपविजेता बनी.अंडर 19 बालक वर्ग साइक्लिंग प्रतियोगिता में तेलंगाना के गुंडाबड़िन्ना साईं चरण यादव को स्वर्ण पदक मिला. वहीं, असम के रूपज्योति को रजत पदक और राजस्थान के हरी प्रकाश को कांस्य पदक मिला. बालिका वर्ग अंडर 19 साइक्लिंग प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की आकांक्षा को स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र के ही आशावरी रजवाने को रजत पदक और असम की देवी चबुकधारा को कांस्य पदक मिला है.

झारखंड के अर्जुन कुमार को रजत पदक

अंडर 17 बालक वर्ग साइक्लिंग प्रतियोगिता में मणिपुर के युमनाम सुशील सिंह को स्वर्ण पदक, झारखंड के अर्जुन कुमार को रजत पदक और दिल्ली के नरेनगबम सिंह को कांस्य पदक मिला है. अंडर 17 बालिका वर्ग साइक्लिंग प्रतियोगिता में पंजाब की प्रभजोत कौर को स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र की गायत्री को रजत पदक और तमिलनाडु की जय ज्योत्सना को कांस्य पदक मिला. अंडर 14 बालक वर्ग प्रतियोगिता में मणिपुर के नरेनगबम सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया. जबकि, मणिपुर के ही चुंगखम को रजत पदक और तमिलनाडु के मनीष को कांस्य पदक मिला. अंडर 14 बालिका वर्ग साइक्लिंग प्रतियोगिता में राजस्थान की दीक्षा को स्वर्ण पदक, पंजाब की पलकप्रीत कौर को रजत पदक और महाराष्ट्र की दन्यानेश्वरी को कांस्य पदक मिला.

झारखंड ने अंडर 19 के दोनों वर्गों में जीते तीन -तीन पदक

अंडर 19 साइकिलिंग (ट्रैक) प्रतियोगिता में झारखंड का शानदार प्रदर्शन रहा. अंडर 19 बालिका वर्ग साइक्लिंग में झारखंड की संजू कुमारी, सिंधु लता हेम्ब्रम और तारा मिंज को रजत पदक मिला. अंडर 19 बालक वर्ग साइक्लिंग में झारखंड के दीपक उरांव, ऋतिक मिंज और सुशांत उरांव को कांस्य पदक मिला है. अंडर 19 बालक वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के दिनेश गट, हरी प्रकाश और शिवरतन को स्वर्ण पदक मिला. वहीं, महाराष्ट्र के हरीश, रविराज और समरजीत को रजत पदक मिला है. झारखंड को तीसरे स्थान पर कांस्य पदक मिला है. अंडर 19 बालिका वर्ग साइक्लिंग प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की आशावरी, आकांक्षा और प्रेरणा को स्वर्ण पदक, तमिलनाडु की जे निरायिमथी और टी कार्थियायनी को कांस्य पदक मिला है. इस प्रतियोगिता में झारखंड दूसरे स्थान पर रहा और राज्य को रजत पदक प्राप्त हुआ है. अंडर 17 बालक वर्ग साइक्लिंग प्रतियोगिता में झारखंड के अर्जुन कुमार को रजत पदक मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel