[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची दुर्गा पूजा में बारिश डालेगा खलल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 3 अक्टूबर तक हो सकती है वर्षा

दुर्गा पूजा में बारिश डालेगा खलल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 3 अक्टूबर तक हो सकती है वर्षा

0
दुर्गा पूजा में बारिश डालेगा खलल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 3 अक्टूबर तक हो सकती है वर्षा
झारखंड में लगातार बारिश की मौसम विभाग ने दी चेतावनी. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Weather: झारखंड में इस दुर्गा पूजा में बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा है कि 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक वर्षा होती रहेगी. 1 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 2 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं 3 अक्टूबर को झारखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की आ सकती है गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले 3 दिन में फिर तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कुछ हिस्सों में 28, 29 और 30 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जतायी है. इस दौरान बादल भी गरजेंगे.

1 अक्टूबर को गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है कि 1 अक्टूबर को झारखंड में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. वहीं, 3 अक्टूबर को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Weather: 24 घंटे में सोनुवा में हुई सबसे ज्यादा 117.4 मिमी वर्षा

मौसम पूर्वानुमान विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून सक्रिय रहा. लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा में बहुत भारी वर्षा हुई. यहां 117.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में 34.3 डिग्री और लोहरदगा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में एक दिन में 20.3 मिमी वर्षा, सामान्य से 152 प्रतिशत अधिक

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 20.3 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षापात 8.1 मिलीमीटर से 152 प्रतिशत अधिक है. वहीं, झारखंड में अब तक (1 जून 2025 से 27 सितंबर 2025 तक) 1196.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो मानसून के सीजन में होने वाली सामान्य वर्षापात 1007.8 मिलीमीटर से 19 फीसदी अधिक है. 1 सितंबर से 27 सितंबर के बीच 185.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 209 मिलीमीटर से 11 फीसदी कम है.

इसे भी पढ़ें

गंगा में जलीय प्रजातियों के लिए खतरा पैदा कर रहे प्लास्टिक, शोध में हुआ खुलासा

गुमला के घाघरा में 75 साल बाद भी सड़क नहीं, सेरेंगदाग माइंस में ताला जड़कर बोले ग्रामीण- ‘सड़क दो, अधिकार दो’

लातेहार में क्राइम की योजना बना रहे चतरा के 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट को गोली मारी, अपराधी ने चलायी 2 गोली

Previous article छात्र कोष संचालन और जेनेरेटर मरम्मत पर चर्चा
Next article वीआर डिवाइस से पर्यटन स्थलों का कराया गया टूर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel