[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश संभव, येलो अलर्ट, 28 से राहत की उम्मीद

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश संभव, येलो अलर्ट, 28 से राहत की उम्मीद

0
आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश संभव, येलो अलर्ट, 28 से राहत की उम्मीद
रांची समेत कई जिलों में 27 सितंबर को वर्षा का येलो अलर्ट.

Jharkhand Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के और गहराने से झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को दोपहर बाद से भारी बारिश हुई. निम्न दबाव वाला क्षेत्र शनिवार की सुबह ओड़िशा व आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ जायेगा, इसके संकेत मिले हैं. ऐसे में इसकी नमी का असर पूरे राज्य पर पड़ेगा. खासकर कोल्हान और सिमडेगा इलाके में ज्यादा असर रहेगा. शनिवार को रांची सहित कई इलाकों में वज्रपात व तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

28 से 30 सितंबर तक मिल सकती है वर्षा से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 सितंबर तक लोगों को लगातार बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि, दोपहर बाद वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक व दो अक्तूबर को भी एक बार फिर से निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना नजर आ रही है, जिससे रांची सहित कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे में 2.3 डिग्री सेसि की गिरावट आ गयी. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेसि रहा.

बोड़ाम में वज्रपात से दो की मौत

शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड के नामशोल गांव में चक्रधर कुंभकार (50) और प्रभाष सिंह (45) की मौत हो गयी. दोनों दोपहर में खेत में काम कर रहे थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हस्ता नक्षत्र आज से, 11 अक्तूबर तक रहेगा

पंचांग के अनुसार हस्ता (हथिया) नक्षत्र शनिवार से शुरू हो रहा है. इसका समापन 11 अक्तूबर को सुबह 10.51 बजे हो जायेगा. इसके बाद से चित्रा नक्षत्र लग जायेगा, जो 24 अक्तूबर तक रहेगा. इसके बाद से स्वाति नक्षत्र शुरू हो जायेगा, जिसका समापन छह नवंबर को होगा. इसी के साथ वर्षा ऋतु का भी समापन हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें

दुर्गोत्सव के उमंग पर मौसम की मार, तेज हवा से 15 लाख का पंडाल धराशायी

आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड और पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

लोहरदगा में नहीं थम रहा गजराज का तांडव, अधेड़ को कुचल कर मार डाला, दहशत में ग्रामीण

100 कारतूस रखने वाले कांके के जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को किस आधार पर मिली जमानत?

Previous article Aaj ka Mausam : दशहरा में बिगड़ेगा मौसम, इन राज्यों में 2 अक्टूबर तक हो सकती है बारिश
Next article Sonam Wangchuk Arrest : सोनम वांगचुक को इस हाई-सिक्योरिटी जेल में किया गया शिफ्ट, लेह में इंटरनेट सेवा बंद
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel