[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather: 20 जुलाई को झारखंड में गरज के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: 20 जुलाई को झारखंड में गरज के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

0
Jharkhand Weather: 20 जुलाई को झारखंड में गरज के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड में गरज के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने झारखंड के लगभग सभी जिलों में 20 जुलाई को गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. कहा है कि राजधानी रांची सहित कई इलाकों में बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के या मध्यम दर्जे की बारिश भी होने के आसार हैं.

झारखंड में मानसून में हुई 627.3 मिमी वर्षा

शनिवार को झारखंड में सबसे अधिक वर्षा गोड्डा में हुई. यहां 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. बोकारो में 14 मिमी और राजधानी रांची में एक मिमी बारिश हुई. झारखंड में मानसून की इस अवधि में अब तक 627.3 मिमी बारिश हो चुकी है. राज्य में सामान्य वर्षापात 380.6 मिमी है.

पूर्वी सिंहभूम में 1027.7 मिमी बारिश

झारखंड में अब तक 65 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1027.7 मिमी तथा रांची में 859.9 मिमी बारिश हो गयी है. झारखंड में मानसून अवधि (एक जून से 30 सितंबर) में 1023 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है. वहीं, पूरे साल में 1440 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है. इधर, इस मॉनसून में अब तक देवघर में 4 प्रतिशत, गोड्डा में 15 प्रतिशत तथा पाकुड़ में 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वज्रपात से दादी की मौत, पोता सहित 4 घायल

चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसातू गांव में वज्रपात से दादी की मौत हो गयी, जबकि 8 माह का पोता घायल हो गया है. उगनी देवी (56) अपने पोते को गोद में लेकर घर के बाहर बैठी थी. इस दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में वह आ गयी.

घटनास्थल के पास धनरोपनी कर रही 3 अन्य महिलाएं भी वज्रपात में घायल हो गयीं. इनमें सिदपा गांव निवासी अर्जुन राणा की पत्नी प्रभा देवी, नकुल राणा की पत्नी हेवंती देवी और स्व लुकन राणा की पत्नी सोहरी देवी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

श्रावणी मेला 2025: देवघर में 1.90 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, सुल्तानगंज से रवाना हुए 285860 कांवरिया

भारी बारिश के बाद क्या करें झारखंड के किसान, कृषि विभाग ने तैयार किया वैकल्पिक प्लान

सावन में देवाधिदेव महादेव का ध्यान करने से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति

Previous article Very Heavy Rain Warning: 20,21,22,23,24,25 जुलाई तक इन राज्यों में बारिश की संभावना, IMD अलर्ट
Next article भारी बारिश के बाद क्या करें झारखंड के किसान, कृषि विभाग ने तैयार किया वैकल्पिक प्लान
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel