[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन, जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन, जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

0
Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन, जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Jharkhand Weather Forecast Today

रांची : झारखंड का पारा दिन-प्रतिदिन गिरता ही जा रहा था. जिससे ठंड बढ़ गयी है. ऊपर से ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दिया है. स्थिति ये है कि राज्य का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग की मानें तो 12 दिसंबर को 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी. इस कारण कड़ाके की ठंड लगेगी.

मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक कल के बाद अगले 4 दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, गुरुवार को सुबह में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है. इसके बाद में आसमान साफ हो जाएगा. दोपहर में हल्की धूप खिली रहेगी. शाम के समय हवा चलने की संभावना है.

Also Read: Deoghar news : चोरी की टोटो के साथ एक युवक धराया, टोटो मालिक ने किया पुलिस के हवाले

सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में

वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे की बात करें तो झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में दर्ज किया गया, जहां का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था. जबकि रांची का उच्चतम तापमान 22.4 डिग्री था, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है.

सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने की मांग

ठंड बढ़ने के साथ ही लोग सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने की मांग करने लगे हैं. रांची डीसी ने तो इसे लेकर निर्देश दे दिया है. वहीं, सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से निर्धन व असहाय के बीच गर्म कपड़े बांटे जाने किये जाने की कवायद भी शुरू हो गयी है. गौरतलब है कि ठंड से बचाव को लेकर सामाजिक संगठन के साथ-साथ राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति, रेड क्रॉस सोसाइटी व नगर परिषद द्वारा हर वर्ष गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है. जिससे गरीबों की रात ठीक से कटती है.

Also Read: SKMU विश्वविद्यालय में तालाबंदी को देखते हुए कुलपति ने दिया ये निर्देश, इन छात्रों के लिए की गयी विशेष व्यवस्था

Previous article Bhagalpur News: टोटो परिचालन में बिहार का दूसरा सबसे बड़ा जिला है भागलपुर, फिर भी प्रदूषण लेवल टॉप पर
Next article गांवों में बढ़तीं कामकाजी महिलाएं
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel