[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather: 23 जुलाई को झारखंड में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: 23 जुलाई को झारखंड में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

0
Jharkhand Weather: 23 जुलाई को झारखंड में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
झारखंड का मौसम.

Jharkhand Weather: झारखंड में बुधवार (23 जुलाई) को कई इलाकों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विाग ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि बुधवार को आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

Jharkhand Weather: वज्रपात से 11 की मौत, 6 घायल

झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश कोलेबिरा (सिमडेगा) में 39 मिमी हुई. मंगलवार को लातेहार में 32 मिमी, मेदिनीनगर में 9.3 मिमी, बोकारो में 3 मिमी, जमशेदपुर में 2.7 मिमी तथा रांची में छिटपुट बारिश हुई. इधर, मंगलवार को वज्रपात से राज्य में 11 लोगों की मौत हो गयी और 6 अन्य घायल हुए.

24 से 28 जुलाई तक भारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 24 से 28 जुलाई तक झारखंड में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जारी किया है. कहा है कि 24 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी भागों में बहुत भारी बारिश होगी. इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी भागों में मध्यम से भारी बारिश होगी. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

28 जुलाई तक होती रहेगी झारखंड में बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. इसका व्यापक असर झारखंड पर भी पड़ेगा. बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है. यह स्थिति 28 जुलाई तक रहेगी. लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है.

झारखंड में अब तक 644.5 मिमी बरसा मानसून

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में एक जून 2025 से 22 जुलाई 2025 तक 644.5 मिमी बारिश हो चुकी है. इस अवधि में झारखंड में सामान्य वर्षापात 414.9 मिमी है. यानी, अब तक 55 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 6 श्रमिकों का तमिलनाडु में हुआ था अपहरण, पुलिस ने सभी को बचाया

श्रीलंका जा रहे गोमिया के मजदूर की दिल्ली में मौत, गांव में पसरा मातम

गिरफ्तारी से बचने के लिए प्लेटफॉर्म पर सोता था गोड्डा का खेमचंद, गाजीपुर में मुठभेड़ में हुआ घायल

झारखंड के 9 जिलों में आसमानी बिजली ने ले ली 11 लोगों की जान, 6 घायल

Previous article Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि आज, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और महत्त्व
Next article टायफून विफा का खतरा, बंगाल की खाड़ी में बढ़ी हलचल, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel