[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather: कमजोर पड़ा मानसून, पाकुड़ में हुई सबसे ज्यादा 42.2 मिमी वर्षा

Jharkhand Weather: कमजोर पड़ा मानसून, पाकुड़ में हुई सबसे ज्यादा 42.2 मिमी वर्षा

0
Jharkhand Weather: कमजोर पड़ा मानसून, पाकुड़ में हुई सबसे ज्यादा 42.2 मिमी वर्षा
मौसम विभाग ने जारी की मौसम चेतावनी.

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है. पिछले 24 घंटे की बात करें, तो कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. सबसे ज्यादा 42.2 मिलीमीटर वर्षा पाकुड़ जिले के महेशपुर में हुई है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया. हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

कुछ जगहों पर गरज के साथ आंधी-तूफान वज्रपात का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात होने की संभावना है.

झारखंड के 20 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर झारखंड (Jharkhand Weather) के शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यानी राज्य के 20 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा और वज्रपात हो सकती है. कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकतीं हैं. जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां कुछ जगहों पर वज्रपात होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Weather: रांची में विजिबिलिटी सबसे कम 1600 मीटर

पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची में 27.4 मिलीमीटर वर्षा हुई, तो बहरागोड़ा में 16.6 मिलीमीटर. इस दौरान रांची की विजिबिलिटी सबसे कम 1600 मीटर रही. रांची में हिनू का उच्चतम तापमान सबसे ज्यादा 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. नामकुम में यह 28.6 डिग्री और कांके में 29.4 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान की बात करें, तो हिनू में 22.2 मिमी, नामकुम में 20.6 मिमी और कांके में 21.5 मिमी वर्षा हुई.

इसे भी पढ़ें : नीरज सिंह हत्याकांड में 8 साल बाद आया फैसला, धनबाद की अदालत ने संजीव सिंह को किया बरी

रांची के हिनू में हुई 27.4 मिलीमीटर वर्षा

राजधानी रांची के हिनू में 27.4 मिलीमीटर वर्षा हुई, तो नामकुम में 19 मिलीमीटर और कांके में 8.4 मिलीमीटर वर्षापात हुआ. इस दौरान गोड्डा में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.5 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.

24 घंटे के दौरान कहां, कितनी बारिश हुई

जगह का नाम24 घंटे के दौरान वर्षापात
महेशपुर42.2 मिलीमीटर
रांची27.4 मिलीमीटर
बंदगांव20.3 मिलीमीटर
नामकुम19.0 मिलीमीटर
बहरागोड़ा16.6 मिलीमीटर
मसानजोर16.6 मिलीमीटर
गोविंदपुर डीवीसी13.2 मिलीमीटर
मंझारी13.0 मिलीमीटर
अड़की12.2 मिलीमीटर
गोइलकेरा11.6 मिलीमीटर
गोविंदपुर9.4 मिलीमीटर
बीएयू कांके8.4 मिलीमीटर
चंदनकियारी8.4 मिलीमीटर
जेडआरएस दुमका7.4 मिलीमीटर
पुटकी7.0 मिलीमीटर
हाटगम्हरिया5.6 मिलीमीटर
डुमरी डीवीसी5.5 मिलीमीटर
स्रोत : मौसम विभाग

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा में विश्वविद्यालय विधेयक पर भाजपा विधायकों का हंगामा

नगड़ी में आदिवासियों के प्रदर्शन पर केस से नाराज लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने माना – झारखंड में हो रही यूरिया की कालाबाजारी, कही ये बात

JPSC पास करने वाली पहाड़िया समुदाय की पहली महिला को झारखंड पुलिस ने किया सम्मानित

दुकान-दुकान भटक रहे किसान, नहीं मिल रही यूरिया, गुमला में 176363 हेक्टेयर में हो चुकी है धान की खेती

Previous article 14 साल के सिद्धार्थ का AI हेल्थ ऐप, 7 सेकंड में लगाता है दिल की बीमारी का पता
Next article Bhojpuri Superhit Movies: भोजपुरी की इन शानदार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, कई सालों बाद भी दर्शकों के बीच है पॉपुलर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel