[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में मानसून सक्रिय, 2-3 अक्टूबर तक संताल परगना समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

झारखंड में मानसून सक्रिय, 2-3 अक्टूबर तक संताल परगना समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

0
झारखंड में मानसून सक्रिय, 2-3 अक्टूबर तक संताल परगना समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
झारखंड के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी.

Jharkhand Weather: झारखंड में दशहरे के मौके पर यानी विजयदशमी के दिन (2-3 अक्टूबर) को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक 70 से 110 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.

2-3 अक्टूबर तक 70 से 110 मिमी वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 3 अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का भी अनुमान है. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया में राज्य में सबसे अधिक 38.2 मिमी बारिश हुई. झारखंड का गोड्डा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में सबसे कम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Jharkhand Weather: झारखंड में 1199.1 मिलीमीटर बरसा मानसून

आईएमडी के अनुसार, झारखंड में एक जून से 28 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक मानसून में 1,199.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 1,013.3 मिमी होती है, जो 18 प्रतिशत अधिक है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिनों के दौरान झारखंड में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी. इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे के दौरान झारखंड में बारिश के आंकड़े

वर्षा केंद्र का नामवर्षापात (मिमी में)
डुमरिया38.2 मिलीमीटर
घाटशिला23.5 मिलीमीटर
मनोहरपुर पीएचसी15.0 मिलीमीटर
डुमरी13.2 मिलीमीटर
पालगंज13.0 मिलीमीटर
लातेहार बालूमाथ केवीके13.0 मिलीमीटर
दियाकेल खूंटी केवीके12.5 मिलीमीटर
गुड़ाबांधा12.4 मिलीमीटर
बीएयू कांके12.4 मिलीमीटर
पुटकी11.8 मिलीमीटर
जमशेदपुर10.6 मिलीमीटर
जमशेदपुर एयरपोर्ट9.30 मिलीमीटर
बहरागोड़ा9.20 मिलीमीटर
गुमला बिशुनपुर केवीके9.00 मिलीमीटर
पथरगामा8.20 मिलीमीटर
डुमरी डीवीसी7.50 मिलीमीटर
नाला6.80 मिलीमीटर
जाामताड़ा6.80 मिलीमीटर
पंचेत6.20 मिलीमीटर
भरनो5.40 मिलीमीटर
पोटका5.20 मिलीमीटर
रामगढ़ डीवीसी4.60 मिलीमीटर
Source : Indian Meteorological Department, Mausam Kendra Ranchi

इसे भी पढ़ें

गुमला के घाघरा में 75 साल बाद भी सड़क नहीं, सेरेंगदाग माइंस में ताला जड़कर बोले ग्रामीण- ‘सड़क दो, अधिकार दो’

Viral Video: रांची रेलवे स्टेशन पंडाल में बनी 40 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा गिरने का दावा, जानिए क्या है सच्चाई

Durga Puja Special Bus: देर रात घर लौटना होगा आसान, आज रात से रांची के इन 6 रूटों पर चलेगी सिटी बस

दुर्गा पूजा 2025 के लिए झारखंड पुलिस ने जारी किये निर्देश, सबको करना होगा पालन

Previous article Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव का फोन नंबर किया ब्लॉक! इस बात से हुए थे नाराज
Next article Navratri Dandiya Night Hair Shine Tips: डांडिया नाइट में बालों को दें ग्लोइंग शाइन, दिखें सबसे खूबसूरत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel