[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather: रांची, देवघर समेत झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: रांची, देवघर समेत झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

0
Jharkhand Weather: रांची, देवघर समेत झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
गोड्डा में उफनायी कझिया नदी. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने बुधवार को झारखंड की राजधानी रांची समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट के साथ-साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है. कहा है कि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में 16 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

17 को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार के लिए येलो अलर्ट

रांची, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर में आकाश में बादल छाये रहेंगे व कहीं-कहीं रुक-रुककर मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 17 को गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में गर्जन के साथ अच्छी बारिश होगी. हालांकि, मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.

Jharkhand Weather: रांची में 2 बार होगी तेज बारिश

राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये रहेंगे. 2 बार अलग-अलग समय में थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है. 18 और 19 जुलाई को झारखंड में कहीं-कहीं पर गर्जन व वज्रपात की संभावना है. पिछले 24 घंटे में राजमहल में सबसे अधिक 187.2 मिलीमीटर बारिश हुई. मंगलवार को सबसे अधिक देवघर में 30 मिलीमीटर बारिश हुई. मेदिनीनगर में 26 मिलीमीटर, राजधानी रांची में एक मिलीमीटर और बोकारो में 15 मिलीमीटर बारिश हुई. गोड्डा में आज 30 मिलीमीटर वर्षा हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में 565.4 मिमी बरसा मानसून

झारखंड में 1 जून 2025 से 15 जुलाई 2025 तक 565.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. सामान्य वर्षापात 336.6 मिलीमीटर है. इस तरह राज्य में अब तक 68 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. दूसरी तरफ, देवघर में 19 प्रतिशत, गढ़वा में 16 प्रतिशत, गोड्डा में 27 प्रतिशत, पाकुड़ में 18 प्रतिशत और साहिबगंज जिले में सामान्य से 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

रांची में 810.4 मिमी हुई मानसून की बारिश

राजधानी रांची में अब तक 810.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षापात 347 मिलीमीटर है. रांची में 134 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. सबसे अधिक 978.8 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम में हुई है. यहां सामान्य वर्षापात 376.2 मिलीमीटर है. इस जिले में अब तक 160 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. झारखंड में मानसून में सामान्यत: (एक जून से 30 सितंबर तक) 1023 मिलीमीटर बारिश होती है.

इसे भी पढ़ें : Shravani Mela 2025: देवघर में बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा, शृंगार का बदल गया है समय, नया समय यहां जानें

बोकारो में वज्रपात से 2 महिलाओं की मौत

बोकारो जिले के चास प्रखंड के पिंड्राजोरा अंतर्गत गोपालपुर हुड़ार गाढ़ा में सोमवार शाम 4 बजे वज्रपात से धनरोपनी कर रही 2 महिलाओं की मौत हो गयी थी और 3 लोग घायल हुए थे. महिलाओं का शव मंगलवार को दोपहर 2:40 बजे अनुमंडल अस्पताल चास से पोस्टमार्टम कराकर गांव लाया गया. मीरा देवी (35) और पार्वती देवी (55) का शव गांव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे.

इसे भी पढ़ें : Indian Railways News: झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची से इस जगह के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

गढ़वा में वज्रपात, महिला घायल

गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया गांव निवासी रुबीना बीवी मंगलवार को वज्रपात से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने बताया कि रुबीना बीबी आंगन में स्नान करने के लिए गयी थी. इसी क्रम में बारिश के दौरान वज्रपात हुआ और झटका लगने की वजह से वह बेहोश हो गयी. परिजनों ने उसे मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़ें

‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ के तहत झारखंड के युवाओं को मिली नौकरी, JSDMS के निदेशक ने बांटा नियुक्ति पत्र

दलमा जाने वाले शिव भक्तों पर लगे शुल्क पर राजनीति, भाजपा ने कहा- ‘जजिया कर’, झामुमो ने कही ये बात

सावन में देवाधिदेव महादेव का ध्यान करने से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति

Weather Today: साहिबगंज में मानसून की बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बोकारो में वज्रपात से 2 की मौत

Previous article Aaj Ka Rashifal: आज 16 जुलाई को किसका दिन रहेगा शानदार? जानें सभी राशियों का हाल
Next article Very Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटे होगी आफत की बरसात, कम दबाव बना डिप्रेशन, इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel