[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather: झारखंड पर भारी 24 घंटे, 8 जिलों में भारी बारिश, 12 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड पर भारी 24 घंटे, 8 जिलों में भारी बारिश, 12 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

0
Jharkhand Weather: झारखंड पर भारी 24 घंटे, 8 जिलों में भारी बारिश, 12 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी
झारखंड के 12 जिलों पर भारी है आज का दिन.

Jharkhand Weather: मौसम के लिहाज से झारखंड पर अगले 24 घंटे भारी हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कम से कम 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ ही कहा है कि 12 जिलों पर बाढ़ का खतरा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. आईएमडी के हाइड्रोमेट डिवीजन के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने कहा है कि 7 जुलाई की शाम 5:30 बजे तक राजधानी रांची समेत 12 जिलों में अचानक बाढ़ आ सकती है.

फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने दी बाढ़ की चेतावनी

फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने पूरे देश के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा है कि झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के दर्जनों जिलों पर सोमवार को बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

झारखंड के इन 12 जिलों में आ सकती है बाढ़

फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने कहा है कि मानसून की बारिश के दौरान गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो जिले में बाढ़ आने की आशंका है. उधर, मौसम केंद्र ने कहा है कि मानसून ट्रफ झारखंड के डालटनगंज से गुजर रहा है. इसका असर सोमवार को देखने को मिलेगा.

Flash Flood Alert For Jharkhand 1 1
फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने कई राज्यों के लिए जारी किया है अचानक बाढ़ का अलर्ट. फोटो : प्रभात खबर

इन 8 जिलों में 7-11 मिमी तक होगी बारिश

मौसम केंद्र रांची ने 8 जिलों (गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम) में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि 8 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश (7 से 11 सेंटीमीटर तक) होगी, तो कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Weather: झारखंड में सक्रिय मानसून

मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सक्रिय रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई. लातेहार के चंदवा में सबसे ज्यादा 90.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. राज्य का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में रिकॉर्ड किया गया. डालटनगंज में रविवार को 19.6 मिलीमीटर वर्षा हुई.

417.2 मिलीमीटर हुई झारखंड में बारिश

झारखंड में अब तक 417.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 69 फीसदी अधिक है. झारखंड में 1 जून से 6 जुलाई तक 246.2 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी. इस बार मानसून झारखंड पर मेहरबान रहा और अब तक 4 जिलों को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है. कई जिलों में तो 100 से 150 फीसदी तक अधिक बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें

Murder in Gumla: गुमला में व्यवसायी की दिनदहाड़े भुजाली मारकर हत्या

देवघर के आस्तिक गैंग का गुर्गा धनबाद में गिरफ्तार, पिस्टल और गोली बरामद

झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, किस जिले में कितना बरसा मानसून, यहां देखें रिकॉर्ड

धनबाद, गढ़वा समेत झारखंड के 5 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Previous article DU Hindu College CUTOFF 2025: डीयू के Top हिंदू काॅलेज में कितने CUET अंक पर मिलेगा एडमिशन? कटऑफ उड़ा देगी होश
Next article Heavy Rain Alert: 7 से 13 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel