[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में मौसम का कहर : रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम का कहर : रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

0
झारखंड में मौसम का कहर : रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मौसम विभाग ने मंगलवार को रांची के साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, रामगढ़, धनबाद और बोकारो जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. स्थिति को देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. 

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार, अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने, मेघ गर्जन और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

कई जिलों में हुई बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव

सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. मेदिनीनगर में छिटपुट बारिश हुई, जबकि लातेहार में सबसे अधिक 70.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में तेनुघाट (बोकारो) में 22.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई

राजधानी रांची में सोमवार देर शाम तेज आंधी, बिजली कड़कने और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई. हटिया ग्रिड से जुड़े बेड़ो, ब्राम्बे, धुर्वा और ओरमांझी के 33 हजार केवी सब-स्टेशन ट्रिप कर गए, जिससे कई इलाकों में रात आठ बजे तक बिजली गुल रही. नामकुम ग्रिड से जुड़े कोकर रूरल और अर्बन सब-स्टेशन के सभी फीडर बाधित रहे. एचटीआई, लालपुर, इंडस्ट्रियल एरिया, कोकर, रानीचगान और चुनाभट्टा जैसे इलाकों में रात दो बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. वहीं क्लब रोड, चुटिया, एचईसी और मेसरा के कुछ क्षेत्रों में हाई वोल्टेज की समस्या भी देखी गई. 

मरम्मत कार्य जारी, धीरे-धीरे बहाल हो रही बिजली

तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर तार पेड़ों और डालियों से टकरा गए, जिससे फॉल्ट की समस्या बढ़ गई. बिजली कर्मचारियों को शाम से ही मरम्मत कार्य में जुटना पड़ा. बिजली वितरण निगम के अनुसार, खराब मौसम के कारण कई उपकरणों को नुकसान पहुंचा है. फिलहाल कुछ इलाकों में बिजली आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है, लेकिन पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लग सकता है. 

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. 

यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

Previous article Window AC vs Desert Air Cooler: जानिए आपके लिए कौन है बेस्ट ऑप्शन
Next article PURNIA पूर्णिया के अस्पतालों में आज स्वास्थ्य सेवा में उपलब्ध चिकित्सक
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel