[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची 6 मई तक उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ पूरे झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट

6 मई तक उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ पूरे झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट

0
6 मई तक उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ पूरे झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड में 2 दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट.

Jharkhand Weather Forecast: उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर पूरे झारखंड में 6 मई तक तेज हवाओं और गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सोमवार और मंगलवार यानी 5 मई और 6 मई को 20 जिलों में गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

5 दिन में 3 से 4 डिग्री बढ़ेगा झारखंड का तापमान

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ बातचीत में कहा कि झारखंड में अगले 5 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.

रांची में हुई सबसे ज्यादा 6 मिलीमीटर वर्षा

झारखंड में रविवार को कई जगहों पर बारिश हुई. सबसे ज्यादा 6 मिलीमीटर वर्षा रांची में हुई. शाम को तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आयी. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 0.5 डिग्री घटकर 32.5 डिग्री रह गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 19.2 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है. रांची का उच्चतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम है, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम.

जमशेदपुर का तापमान 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उच्चतम तापमान में 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है, जबक न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री की कमी आयी है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान आज 33.5 डिग्री और न्यीनतम तापमान 19.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. यहां का उच्चतम पारा सामान्य से 5.8 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डालटनगंज के उच्चतम तापमान में आयी गिरावट

डालटनगंज के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन उच्चतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आयी है. डालटनगंज का आज का उच्चतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनमत तापमान 22.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. यहां का उच्चतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है.

बोकारो का उच्चतम तापमान 4 डिग्री चढ़ा

बोकारो के मौसम की बात करें, तो यहां के उच्चतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि हुई है और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आयी है. बोकारो का उच्चतम तापमान आज 34.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है.

झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.2 डिग्री

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के उच्चतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि हुई है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री (सामान्य से 4.5 डिग्री कम) और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री (सामान्य से 3.7 डिग्री कम) दर्ज किया गया. झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.2 डिग्री सेंटीग्रेड गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

5 और 6 मई को इन 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

  • लोहरदगा
  • गुमला
  • सिमडेगा
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • खूंटी
  • रांची
  • रामगढ़
  • बोकारो
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • धनबाद
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • दुमका
  • पाकुड़
  • गोड्डा
  • साहिबगंज
  • सरायकेला-खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 4 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर

Transfer-Posting: रांची के कई पुलिस निरीक्षकों का तबादला, कांके थाना प्रभारी हटाये

रांची, जमशेदपुर और डालटनगंज में कैसा रहेगा कल का मौसम, कहां होगी बारिश, कहां गिरेगा ठनका?

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में जोर-शोर से उठेगा जातिगत जनगणना का मुद्दा

Previous article MP Board Results 2025: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किस दिन? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
Next article Pahalgam Terrorist Attack: आतंकियों का मददगार भागने के लिए नाले में कूदा, हो गई मौत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel