[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

0
Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Jharkhand Weather: ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में आनेवाले दिनों में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. दो जनवरी के मौसम के मिजाज की बात करें तो सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध छाने के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है. राज्य में पांच और छह जनवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इसके बाद मौसम साफ रहेगा. रांची में भी इसी तरह मौसम रहने की संभावना है. आईएमडी की ओर से मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि


मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो झारखंड में ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं. अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. इसके बाद अगले दो दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है.

आज रांची का ये रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान


रांची का उच्चतम तापमान गुरुवार को 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा था.

4 जनवरी तक साफ रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र (रांची) ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि चार जनवरी तक झारखंड में मौसम साफ रहेगा. सुबह में धुंध या कोहरा छाया रह सकता है. पांच जनवरी 2025 से मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है. झारखंड के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं.

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज रहा शुष्क


मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड का तापमान घटकर 6.1 डिग्री हुआ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

ये भी पढ़ें: New Years Day Weather: नए साल के पहले दिन ठंड से ठिठुरा झारखंड, 5 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel