[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सतायेगी ठंड, इस दिन से शुरू होगी बारिश

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सतायेगी ठंड, इस दिन से शुरू होगी बारिश

0
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सतायेगी ठंड, इस दिन से शुरू होगी बारिश
Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. आने वाले दिनों में वर्षा भी होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि झारखंड में अगले 2 दिन में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट होगी, जिससे सर्दी सतायेगी.

Jharkhand Weather Forecast: 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम केंद्र रांची ने झारखंड राज्य के लिए जो मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि धीरे-धीरे तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी. इसके बाद फिर 2 दिन में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि रविवार (8 दिसंबर) से झारखंड के कुछ जिलों में वर्षा भी होगी.

8 और 9 दिसंबर को झारखंड में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 8 दिसंबर को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इसके बाद 9 दिसंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. हालांकि, यह पूरे झारखंड में नहीं होगी. राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसके बाद 10 दिसंबर से आसमान साफ हो जाने का अनुमान है.

रांची में 9 दिसंबर को वर्षा होने की संभावना

मौसम केंद्र का अनुमान है कि रांची में 8 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 9 दिसंबर को राजधानी में हल्के दर्जे की वर्षा होने की भी संभावना है. बादल और बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 से 14 डिग्री हो जाने का अनुमान है. हालांकि, मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

झारखंड में कहां-कहां हो सकती है बारिश (Rain in Jharkhand)

  • पलामू
  • गढ़वा
  • चतरा
  • कोडरमा
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • रांची

Also Read

अरब सागर में बन रहे लो प्रेशर एरिया का क्या होगा असर? झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में इतना बढ़ गया न्यूनतम और अधिकतम तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Trending Video

https://www.youtube.com/watch?v=VTDDB5JuXl4
Previous article Winter vacation: विंटर वेकेशन में देश-विदेश ही क्यों है जाना, अपना बिहार भी है पर्यटन स्थलों का ठिकाना
Next article Vivah Panchami 2024 Shubh Muhurat: विवाह पंचमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा,
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel