[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, बदलते मौसम में खुद को ऐसे रखें हेल्दी

Jharkhand Weather: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, बदलते मौसम में खुद को ऐसे रखें हेल्दी

0
Jharkhand Weather: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, बदलते मौसम में खुद को ऐसे रखें हेल्दी
Jharkhand Weather

रांची : झारखंड के तकरीबन सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम पारा चढ़ने लगा है. सुबह और शाम को छोड़कर बाकी समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अभी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी. इससे लोगों को ठंड से राहत और राहत मिलने की संभावना है. गुरुवार के मौसम की बात करें तो कहीं कहीं पर सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा. उसके बाद मौसम धीरे धीरे साफ हो जाएगा.

न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि झारखंड में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. सुबह में हल्का धुंध छाया रहेगा लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा. फिलहाल अभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पार हो चला है. राज्य में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

झारखंड के मौसम की खबरें यहां पढ़ें

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया.

बदलते मौसम में इन चीजों को करें फॉलो

  • कैफीन और चीनी से दूर रहने का प्रयास करें. क्यों कि ये शरीर को डीहाईड्रेट करने का काम करते हैं.
  • सुबह नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. किसी भी परिस्थिति में शाम में न नहाएं
  • खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें
  • सुबह और शाम के समय नियमित तौर गर्म कपड़े जरूर पहनें. कोशिश करें कि बाहर निकलते समय कान और गले को ढक कर रखें. जबकि दिन फुल स्लीव्स वाले कपड़े पहने.

Also Read: Jharkhand Ka Mausam: 2 डिग्री चढ़ा तापमान, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Previous article Natural Makeup Remover: मेकअप रिमूव करें कुछ ऐसे, त्वचा बनेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग
Next article Sagai Bridal Outfits : लहंगा हुआ ओल्ड,अब सगाई में ब्राइड ट्राई करें ये ट्रेंडी आउटफिट्स
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel