[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी का कहर जारी, 15 जून को इन जिलों में भीषण हीट वेव चलने की संभावना

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी का कहर जारी, 15 जून को इन जिलों में भीषण हीट वेव चलने की संभावना

0
Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी का कहर जारी, 15 जून को इन जिलों में भीषण हीट वेव चलने की संभावना

रांची : झारखंड में गर्मी का कहर जारी है. स्थिति ये है कि अधिकांश जिले में राज्य का तापमान 40 डिग्री पार हो चला है. सभी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल राज्य में बारिश का उम्मीद नहीं है. अगले दो दिन कई जिलों में भीषण हीट वेव चलने की संभावना जतायी गयी है. इसे लेकर कहीं पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो किसी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

15 जून को इन जिलों में भीषण हीट वेव चलने की संभावना

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 15 जून यानी कि शनिवार को गढ़वा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंह में भीषण हीट वेव चलने के आसार हैं. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सिमडेगा, गुमला, रांची, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, चतरा, लातेहार, कोडरमा और रामगढ़ में भी हीट वेव चलने की संभावना है. वहीं, संताल परगना के इलाकों में फिलहाल राहत की संभावना है.

15 से 17 जून तक कई इलाकों में वज्रपात की संभावना

वहीं, 16 जून की बात करें तो पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में हीट वेव चलने के आसार हैं. बाकी जिलों में राहत का अनुमान है. हालांकि 15 से 17 जून तक रांची, गुमला, सिमडेगा समेत कई जिलों के विभिन्न इलाकों में वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather: कहर ढा रही है गर्मी, झारखंड में अलग अलग इलाकों के लिए पहली बार रेड अलर्ट जारी

कब होगा मॉनसून का प्रवेश

झारखंड में अभी मॉनसून का आगमन नहीं हुआ है, मौसम विभाग की मानें तो इसमें अभी विलंब है. वैसे तो 17 जून से झारखंड में मॉनसून प्रारंभ होने का अनुमान व्यक्त किया गया है. लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 या 19 जून के बाद ही मॉनसून के झारखंड में प्रवेश करने की संभावना है. फिलहाल मानसून बंगाल में है.

Previous article विश्व रक्तदान दिवस : रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
Next article Snoring: खर्राटों से बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा, जानिए खर्राटों को कैसे रोकें
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel