[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Weather : पारा नौ डिग्री पर, झारखंड में शीतलहरी को लेकर येलो अलर्ट

Jharkhand Weather : पारा नौ डिग्री पर, झारखंड में शीतलहरी को लेकर येलो अलर्ट

0
Jharkhand Weather : पारा नौ डिग्री पर, झारखंड में शीतलहरी को लेकर येलो अलर्ट
झारखंड में शीतलहर का अलर्ट (Photo: AI)

Jharkhand Weather : झारखंड के 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप है. सोमवार को भी राजधानी समेत कई जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. राजधानी रांची का पारा सामान्य से करीब चार डिग्री कम रहा. शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जो रविवार को नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सोमवार को भी न्यूनतम तापमान इसी के आसपास रहने का अनुमान है.

बारिश या बादल का अनुमान नहीं

अभी मौसम शुष्क रहेगा. बारिश या बादल का अनुमान नहीं है. सुबह में कहीं-कहीं कोहरा रह सकता है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि राज्य के 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा. इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार शामिल हैं. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चाईबासा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : यूपी–दिल्ली में शीतलहर, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

17 के बाद चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग रांची ने बताया कि 17 नवंबर के बाद पारा चढ़ेगा. इससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती हे. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि ठंड बढ़ने पर फ्लू, नाक बंद होने और नाक से खून आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि लंबे समय तक ठंड में न रहें, शरीर को ढककर रखें और कंपकंपी को हल्के में न लें. बहुत ज्यादा ठंड में शीतदंश से त्वचा पीली, कठोर और सूखी हो सकती है.

Previous article Somwar Puja Rules: शिवलिंग पर भूल कर भी न चढ़ाएं ये चीजें, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Next article Vi का 479 रुपये वाला प्लान है जबरदस्त, 48 दिनों तक मिलेगा कॉलिंग और डेली डेटा का बेनिफिट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel