[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची स्मार्ट मीटर योजना में गड़बड़ी पर JBVNL का एक्शन, दो अधिकारी निलंबित

स्मार्ट मीटर योजना में गड़बड़ी पर JBVNL का एक्शन, दो अधिकारी निलंबित

0
स्मार्ट मीटर योजना में गड़बड़ी पर JBVNL का एक्शन, दो अधिकारी निलंबित
स्मार्ट मीटर सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट

Smart Meter: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने स्मार्ट मीटर और एनर्जी अकाउंटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में कथित अनियमितता और लापरवाही के आरोप में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. निगम मुख्यालय द्वारा 23 जून को जारी अलग-अलग कार्यालय आदेशों के तहत यह कार्रवाई की गई है. जेबीवीएनएल के अनुसार, राज्य और केंद्र सरकार की ओर से विश्व बैंक और आरडीएसएस योजना के तहत संचालित 33/11 केवी फीडर, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर एवं उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने, बिल जनरेशन और एनर्जी अकाउंटिंग को मजबूत बनाने की योजना में शिथिलता बरती गई. इससे निगम को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ बिलिंग और एनर्जी अकाउंटिंग व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जतायी गई है. 

दो लोगों पर गिरी गाज 

कार्यालय आदेश संख्या-299 के तहत वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी) एवं अतिरिक्त प्रभार उप महाप्रबंधक (तकनीकी) एनर्जी अकाउंटिंग एंड एनर्जी ऑडिट से जुड़े कार्यों का दायित्व संभाल रहे सिद्धार्थ कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विद्युत आपूर्ति अंचल, हजारीबाग निर्धारित किया गया है. वहीं कार्यालय आदेश संख्या-300 के तहत वरिष्ठ प्रबंधक (जीटीओ), वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी-टीएसजी) और आरडीएसएस एवं जेपीएसआईपी से संबंधित कार्यों का दायित्व संभाल रहे अवधेश कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विद्युत आपूर्ति अंचल, रामगढ़ रहेगा. 

लापरवाही पर सख्त रुख 

जेबीवीएनएल ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित की जाएगी. साथ ही निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. निगम प्रबंधन ने कहा है कि महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट

Previous article माता सीता की नगरी से गुलाबी शहर तक सीधी रेल सेवा, लोगों ने किया भव्य स्वागत
Next article खरीफ महोत्सव 2026 में किसानों को मिला उन्नत खेती का मंत्र, जैविक कृषि पर विशेष जोर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel