[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड के 85 लाख राशनकार्डधारियों को बड़ी राहत, E-KYC कराने की तारीख बढ़ी, केंद्र ने जारी की कड़ी चेतावनी

झारखंड के 85 लाख राशनकार्डधारियों को बड़ी राहत, E-KYC कराने की तारीख बढ़ी, केंद्र ने जारी की कड़ी चेतावनी

0
झारखंड के 85 लाख राशनकार्डधारियों को बड़ी राहत, E-KYC कराने की तारीख बढ़ी, केंद्र ने जारी की कड़ी चेतावनी
Ration Card EKYC Update

रांची : झारखंड के लगभग 85 लाख राशनकार्डधारियों को राहत मिल गयी है. केंद्र सरकार ने ई‐केवाईसी कराने की अविध को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. पहले इसके लिए 31 मार्च की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी थी. खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव जय पाटिल ने सभी राज्यों को पत्र जारी कर इस अवधि में शत प्रतिशत ई-केवाईसी का काम पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि शत प्रतिशत ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राज्यों की सब्सिडी होल्ड पर रखी जाएगी.

अनाज वितरण में पारदर्शिता और डुप्लीकेसी रोकने के लिए उठाया गया कदम

जया पाटिल ने यह भी चेतावनी दी है कि ई-केवाईसी का काम पूरा नहीं कराने वाले राज्यों के अनाज आवंटन में भी कटौती की जायेगी. दरअसल केंद्र सरकार ने अनाज वितरण में पारदर्शिता और डुप्लीकेसी रोकने के लिए सभी राशनकार्ड धारी सदस्य की ई‐केवाईसी को अनिवार्य किया है. झारखंड में अब तक लगभग 70 फीसदी लाभुक का ई‐केवाइसी करा लिया गया है. यहां ई‐पॉश मशीन के टूजी होने और नेटवक€ की ससमय उपलब्धता नहीं होने के कारण एक परिवार को के-वाईसी कराने में कई घंटा तक खड़ा रहना पड़ रहा है.

Also Read: Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, धनबाद-गया रेल लाइन पर हवा से बातें करेंगी ट्रेनें, बचेगा समय

झारखंड के कितने राशन कार्ड धारियों का हुआ है ई-केवाईसी

झारखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े कुल लाभुक सदस्यों की संख्या दो करोड़ 63 लाख 80 हजार 652 है. इसमें से एक करोड़ 78 लाख 60 हजार 286 सदस्यों का ही ई‐केवाइसी हो पाया है. अब भी 85 लाख 20 हजार 366 लाभुक ई‐कवाइसी कराने से वंचित है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Previous article Chaitra Navratri Vrat Recipe: नवरात्री व्रत में बनाएं खट्टे मीठे आलू , आसान है रेसिपी
Next article पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल में होंगे दो प्रवेश और एक निकास द्वार, बंद होगा चौराह
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel