[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची इरफान अंसारी का बड़ा दावा, राज्यसभा चुनाव में 60 वोट तक पहुंचेगा महागठबंधन

इरफान अंसारी का बड़ा दावा, राज्यसभा चुनाव में 60 वोट तक पहुंचेगा महागठबंधन

0
इरफान अंसारी का बड़ा दावा, राज्यसभा चुनाव में 60 वोट तक पहुंचेगा महागठबंधन
प्रभात खबर संवाददाता अरविंद कुमार से बात करते कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी. फोटो: प्रभात खबर

Rajya Sabha Election: झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए सभी 81 विधायकों ने मतदान कर दिया है. अब कुछ ही घंटों में मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ दोनों सीटें जीत रहा है और वोटों का आंकड़ा 60 तक पहुंच सकता है.

‘परिमल नथवानी समीकरण नहीं बिगाड़ पाएंगे’

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में इरफान अंसारी ने कहा कि वोटिंग पूरी होने के बाद सभी को नतीजे का अंदाजा हो गया है. उन्होंने कहा कि एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी इस बार कोई बड़ा उलटफेर नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड की राजनीति को दिशा देने में दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनके पिता फुरकान अंसारी जैसे नेताओं की अहम भूमिका रही है और अब राज्य में पुराने तरीके काम नहीं करेंगे.

भाजपा पर लगाया हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने का आरोप

इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त और राजनीतिक तोड़फोड़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम भाजपा ने किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता इस तरह की राजनीति में विशेषज्ञ बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और चुनाव परिणाम उसके पक्ष में आने वाले हैं.

’56 नहीं, 60 तक पहुंचेंगे’

जब उनसे 56 से अधिक वोट मिलने के दावे के बारे में पूछा गया तो इरफान अंसारी ने कहा कि महागठबंधन 60 वोट के आंकड़े को छू सकता है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अतिरिक्त वोट कहां से आएंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन ने जिस तरह समन्वय के साथ चुनाव लड़ा है, वह सराहनीय है. कांग्रेस नेतृत्व, पार्टी प्रभारी के राजू, राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन और अन्य नेताओं ने भी इस जीत के लिए लगातार मेहनत की है.

भाजपा विधायकों के फोन को लेकर भी किया तंज

इरफान अंसारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से वह लगातार सक्रिय थे और भाजपा विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब चुनाव संपन्न हो गया है, इसलिए वह चैन की नींद सो पाएंगे. उन्होंने कहा कि जब पार्टी कोई जिम्मेदारी देती है तो उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए और भाजपा को भी यह सीख महागठबंधन से लेनी चाहिए.

‘बाहरी उम्मीदवार लाकर झारखंड का मजाक उड़ाया’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा का अपना उम्मीदवार होता तो उसकी सक्रियता समझ में आती, लेकिन एक बाहरी कारोबारी का समर्थन कर भाजपा ने झारखंड की जनता और राज्य के सम्मान के साथ मजाक किया है. उनके मुताबिक, जनता इस बात को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी.

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: महुआ मांझी का बड़ा खुलासा, जेएमएम विधायकों को रिसॉर्ट में रखने का भी आया था प्रस्ताव

अब नतीजों पर टिकी निगाहें

राज्यसभा चुनाव में जीत का फैसला अब मतगणना से होगा. महागठबंधन जहां 60 वोट तक पहुंचने का दावा कर रहा है, वहीं एनडीए भी परिमल नथवानी की जीत का भरोसा जता रहा है. अब कुछ घंटों बाद ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि राजनीतिक दावे सही साबित होते हैं या विधानसभा के भीतर कोई नया समीकरण सामने आता है.

इसे भी पढ़ें: चार घंटे तक अटकी रहेगी सबकी जान, विधानसभा में खेला होगा या बिदक जाएगा घोड़ा?

Previous article पूरे बिहार में सूखा, किशनगंज में सामान्य से 104% अधिक बारिश के साथ जिला नंबर वन
Next article उन्नाव को मिली 570 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री योगी
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel