[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Politics: BJP नेता सीता सोरेन 2 फरवरी को करेंगी घर वापसी? JMM विधायक बसंत सोरेन ने कर दिया क्लियर

Jharkhand Politics: BJP नेता सीता सोरेन 2 फरवरी को करेंगी घर वापसी? JMM विधायक बसंत सोरेन ने कर दिया क्लियर

0
Jharkhand Politics: BJP नेता सीता सोरेन 2 फरवरी को करेंगी घर वापसी? JMM विधायक बसंत सोरेन ने कर दिया क्लियर
प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते बसंत सोरेन

रांची : बीजेपी नेता और जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन की घर वापसी की चर्चाएं तेज हो चली है. कहा तो ये भी जा रहा है कि सीता सोरेन 2 फरवरी को ही पार्टी का दामन थाम सकती है. हालांकि बंसत सोरेन से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस बारे में पुख्ता कुछ भी कह पाना मुश्किल है. ऐसा कुछ नहीं चल रहा है. उन्होंने (सीता सोरेन ने) भी न पार्टी को अप्रोच को कोई अप्रोच किया है और न ही पार्टी ने उनसे इस संबंध में बात की है.

2 फरवरी को होता है झामुमो के दिग्गजों का महाजुटान

दरअसल उपराजधानी दुमका में 2 फरवरी को हर साल झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिग्गजों का महाजुटान होता है. इस दिन झामुमो अलग झारखंड राज्य के संकल्प को लेकर झारखंड दिवस मनाती रही है. इस साल होने वाले कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत तमाम सांसद-विधायक और दिग्गज नेता शामिल होंगे. चर्चाएं तो ये भी हैं कि सीता सोरेन भी इसमें शामिल हो सकती हैं.

सीता सोरेन ने लोकसभा चुनाव से पहले थाम लिया था झामुमो का दामन

गौरतलब है कि झामुमो की पूर्व महासचिव सीता सोरेन ने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम लिया. उस वक्त पार्टी पर उन्होंने उचित सम्मान न देने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने भी उन्हें पहले दुमका से लोकसभा चुनाव लड़ाया. इसके बाद जामताड़ा से विधानसभा चुनाव. लेकिन दोनों ही चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. कहा तो ये भी जा रहा है कि सीता सोरेन अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर ही घर वापसी करना चाहती है. बता दें कि झामुमो द्वारा आयोजित इस प्रेस वार्ता में दुमका विधायक बसंत सोरेन के साथ जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की, जिला सचिव निशित वरण गोलदार और प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी आदि मौजूद थे.

Also Read: JMM के झारखंड दिवस के दिन CM हेमंत सोरेन कर सकते हैं बड़ी घोषणा, बसंत सोरेन ने बताया- क्या है पार्टी की तैयारी

Previous article Benefits of Basil Extract: इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण है तुलसी का अर्क, जानें फायदे
Next article Marco OTT Release: उन्नी मुकुंदन की फिल्म मार्को इस ओटीटी पर हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel