[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होंगे शामिल, जानें

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होंगे शामिल, जानें

0
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होंगे शामिल, जानें
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना.

Jharkhand Politics: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं. 28 नवंबर को हेमंत सोरेन शपथ लेंगे. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी.

28 को झारखंड के 14वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वह चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बरहेट विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमालियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से पराजित कर दिया.

‘इंडिया’ के सभी शीर्ष नेताओं को किया जा रहा आमंत्रित

कांग्रेस नेता ने कहा है कि 28 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. इसमें शामिल होने के लिए ‘इंडिया’ के सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है. समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं.

कांग्रेस कोटे से बन सकते हैं 4 मंत्री

कांग्रेस नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पूरी संभावना है कि 4 सीट जीतने पर एक मंत्री पद की प्रारंभिक योजना के अनुसार, कांग्रेस कोटे से झारखंड सरकार में 4 मंत्री बन सकते हैं. 24 नवंबर को हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की थी. उन्होंने पद से इस्तीफा दिया और सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया.

झामुमो ने 34 सीट जीतकर रच दिया इतिहास

इससे पहले रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में ‘इंडिया’ के नेताओं ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया था. झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं. झामुमो की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है. कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और भाकपा (माले) (लिबरेशन) ने 2 सीटें जीतीं. समझौते के अनुसार, राजद कोटे से एक मंत्री बनाया जा सकता है.

81 में 56 सीटें झामुमो-कांग्रेस-राजद-माले गठबंधन ने जीतीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने शनिवार (23 नवंबर) को झारखंड में शानदार वापसी की. झामुमो-कांग्रेस-राजद-भाकपा (माले) (लिबरेशन) गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को महज 24 सीटों पर ही जीत मिली.

Also Read

कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने की मांग, जानें क्या बोले बहादुर उरांव

झारखंड चुनाव में भाजपा-आजसू के वोट शेयर घटे, जानें, झामुमो और कांग्रेस के वोट में कितनी वृद्धि हुई

बिहार जाने वाली पटना-सिकंदराबाद स्पेशल समेत इन ट्रेनों का रूट बदला, 1307 रेल यात्री पकड़ाये

झारखंड समेत 16 राज्यों में आदर्श आचार संहिता खत्म, चुनाव आयोग ने राज्यों को भेजी चिट्ठी

Previous article Mission 2025: नए साल में NDA शुरू करेगा अभियान, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हर जिले में होगा कार्यक्रम
Next article C.V. Anand Bose : राज्यपाल ने अपनी प्रतिमा का अनावरण करने संबंधी खबरों को किया खारिज
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel