[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची प्रचंड जीत के बाद सीएम आवास में विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यपाल से मिलेंगे हेमंत सोरेन

प्रचंड जीत के बाद सीएम आवास में विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यपाल से मिलेंगे हेमंत सोरेन

0
प्रचंड जीत के बाद सीएम आवास में विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यपाल से मिलेंगे हेमंत सोरेन
कांके रोड स्थित सीएम आवास में हुई विधायक दल की बैठक.

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) की बैठक राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. वह आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.

सीएम आवास पहुंच रहे विधायक

इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार को बुलाई गई थी. विधायकों से कहा गया था कि वे सुबह 11 बजे बैठक में आ जाएं, लेकिन बैठक कुछ देर से हुई. अब बैठक समाप्त हो चुकी है. बैठक में गठबंधन के घटक दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)(लिबरेशन) के विधायक शामिल हुए.

Jharkhand Politics Cm House Mla Meeting
सीएम आवास से निकल रही पायलट कार. फोटो : प्रभात खबर

सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं हेमंत सोरेन

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद ही बैठक की जानकारी दी थी. उन्होंने सभी विधायकों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया था. संभावना है कि समर्थन पत्र पर सभी विधायकों के हस्ताक्षर लेकर रविवार को ही हेमंत सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश कर देंगे.

झारखंड चुनाव में गठबंधन को 56 सीट पर मिली प्रचंड जीत

विधानसभा चुनाव में इस बार गठबंधन ने पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया है. गठबंधन को 56 सीटों पर जीत मिली है. झामुमो ने अकेले 34 सीट पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस के खाते में 16, राष्ट्रीय जनता दल के 5 सीटें आईं हैं. गठबंधन के एक और घटक दल भाकपा माले (लिबरेशन) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है.

Also Read

पलामू प्रमंडल में भाजपा, झामुमो को नुकसान, राजद का खाता खुला, कांग्रेस को फायदा

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में भाजपा का दबदबा बरकरार, जयराम की इंट्री, बेबी देवी की हार, झामुमो की सीटें बढ़ीं

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में झामुमो-कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, सभी आरक्षित सीटों से भाजपा का सूपड़ा साफ

झारखंड चुनाव परिणाम के बाद सीएम ने पीएम मोदी को क्यों कहा शुक्रिया, देखें Video

Previous article पटना के फतुहा स्टेशन पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस
Next article बिहार का यह शार्प शूटर अब उगलेगा कई राज, देवघर में एक कुख्यात को भी गोलियों से भूनने का है आरोपी…
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel