[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन 4 दिन से दिल्ली में, झारखंड में सरकार बदलने की चर्चा, झामुमो प्रवक्ता ने दी सफाई

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन 4 दिन से दिल्ली में, झारखंड में सरकार बदलने की चर्चा, झामुमो प्रवक्ता ने दी सफाई

0
Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन 4 दिन से दिल्ली में, झारखंड में सरकार बदलने की चर्चा, झामुमो प्रवक्ता ने दी सफाई
झामुमो के ट्वीट का स्क्रीन शॉट.

Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर की रात दिल्ली के लिए रवाना हुए. 4 दिनों से वह दिल्ली में हैं. इधर, सरकार में उलटफेर की खबरें तेजी से फैलीं. यह चर्चा होती रही कि दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम श्री सोरेन की भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात हुई है. दोनों मिल कर सरकार बना सकते हैं. इधर, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए झामुमो के अधिकृत एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है – झारखंड झुकेगा नहीं.

अफवाहों का कोई आधार नहीं – सुप्रियो भट्टाचार्य

इस पोस्ट का मतलब पूछने पर झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह पोस्ट अफवाहों पर विराम लगाने के लिए किया गया है. उन्होंने कहा कि जो भी अफवाह उड़ रही है, उसका कोई आधार नहीं है. झामुमो गठबंधन को जो जनमत मिला है, उस जनमत का सम्मान करते हुए सरकार अगले पांच वर्ष क्या 20 वर्षों तक चलती रहेगी. जो गठबंधन के सहयोगी हैं, वही आगे भी रहेंगे.

दोनों दल समुद्र के दो किनारे, नहीं हो सकता मेल – भाजपा

पूरे प्रकरण पर भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा और झामुमो नदी नहीं, समुद्र के दो किनारे हैं. झामुमो के साथ हमारा मेल नहीं हो सकता है. भाजपा राष्ट्रवाद के सिद्धांत वाली पार्टी है और झामुमो महातुष्टीकरण वाली पार्टी. झामुमो भ्रष्टाचार की पोषक है. हम साफ-सुथरी और जनहित की सरकार पर भरोसा करते हैं. झामुमो परिवारवाद चलाता है. हमारे यहां परिवारवाद की जगह नहीं है. श्री शाहदेव ने कहा कि झामुमो के साथ जाने की दूर-दूर तक संभावना नहीं है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Politics: भ्रामक खबरें, केंद्र पहले बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए दे – कुणाल

झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने पूरे मामले में पक्ष रखते हुए कहा कि यह पूरी तरह भ्रामक खबर है. राज्य में गठबंधन की सरकार पूरी तरह से मजबूत है. सीएम जब भी दिल्ली जाते हैं, तो ऐसी खबरें जानबूझ कर चलायी जाती हैं. भाजपा के लोग बेचैन हैं. इनकी जगह वर्षों तक विपक्ष में ही होगी. सीएम दिल्ली में राज्य सरकार की बातें रखने के लिए मिलते हैं, तो इसका राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए. केंद्र सरकार पहले राज्य का 1.36 लाख करोड़ का बकाया दे. राज्य के लोगों के साथ अन्याय बंद करे.

इसे भी पढ़ें

Political news : पारदर्शिता के साथ काम कर रही हेमंत सरकार : सुबोधकांत

झारखंड की जनता बदहाल, हेमंत सोरेन सरकार मना रही जश्न, कतरास में बोले सुदेश महतो

झारखंड के युवाओं को CM हेमंत की सौगात, 9,000 को मिली सरकारी नौकरी, सरकार ने मनाई पहली सालगिरह!

जन्मदिन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का भावुक ट्वीट- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

Previous article झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Next article Aaj ka Mausam : यहां होगी भारी बारिश, IMD ने शीतलहर का अलर्ट भी किया जारी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel